उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University) में।
दोस्तों इस लेख में आप उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ इसके द्वारा संचालित प्रोग्राम के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों पढ़ते है, इस लेख में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय:-
- इसे भी पढ़े:- डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में उच्च शिक्षा का
प्रचार प्रसार के साथ दूर -दराज के छात्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त
विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के
प्रसिद्ध नगर इलाहाबाद में स्थित है, जिसके कुलपति उत्तरप्रदेश की माननीया राजयपाल आनंदीबेन पटेल और उपकुलपति आचार्य कामेश्वर नाथ सिंह है।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना Establishment of Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University
उत्तर प्रदेश भारत देश का वह एक राज्य है, जहाँ की जनसंख्या संपूर्ण देश में सबसे ज्यादा है। समय के साथ यहाँ भी शिक्षा की स्थिति उच्च से उच्च होती जा रही है।
ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में दूरस्थ शिक्षा की मांग भी बढ़ती जा रही है।
इस मांग को पूरा करने के लिए कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्ण रूप से निर्धारित सीटों की संख्या में वृद्धि करके तथा कुछ के द्वारा सायंकालीन कक्षाएँ प्रारंभ करके
इस समस्या का तात्कालिक समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है, किंतु फिर भी इच्छुक छात्रों को आवश्यक पाठ्यक्रम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।
इस प्रकार से एक ऐसे मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना पर विचार किया गया जो सभी योग्य और इच्छुक विद्यार्थियों को आवश्यक पाठ्यक्रम में उनकी सुविधा के अनुसार प्रवेश दे सकें
इसलिए इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध नगर इलाहाबाद में 1999 ईस्वी में राजर्षि टंडन के नाम पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना की
और इस विश्वविद्यालय ने 15 अगस्त 1999 से कार्य करना प्रारंभ कर दिया। राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बालक बालिकाओं ग्रामीण व्यक्ति आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों, घरेलू महिलाओं को उच्च शिक्षा सुविधा प्रदान करना था।
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में About Rajarshi Tandon Open University
विश्वविद्यालय का नाम - राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय का प्रकार - सार्वजनिक विश्वविद्यालय
स्थापना - 1998
स्थान - 17 महर्षी दयानंद मार्ग थॉर्नहिल
उत्तर प्रदेश (भारत)
दूरभाष संख्या - 91 532 62 1839
वेबसाइट - http://www.uprtou.ac.in/
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रम Programs conducted by Rajarshi Tandon Open University
राजश्री टंडन विश्वविद्यालय विभिन्न प्रकार के अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम के साथ ही पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम और डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी संचालित करता है, जो निम्न प्रकार से हैं:-
बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A) बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज, डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग इन हिंदी, डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग इन इंग्लिश, डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन हेल्थ एजुकेशन एंड न्यूट्रिशन, डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी थ्रो कंप्यूटर, डिप्लोमा इन कंप्यूटर इन ऑफिस मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, सर्टिफिकेट इन न्यूट्रिशन एंड फूड, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट इन चाइल्ड केयर एंड न्यूट्रिशन, जनरल सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर, सर्टिफिकेट कोर्स इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल मार्केटिंग एंड बिजनेस, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन कमर्शियल आर्ट, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन, डिप्लोमा इन टैक्सटाइल डिजाइन के साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा डिग्री एंड सर्टिफिकेट के साथ अन्य कई प्रोग्राम राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रम किये जाते है।
दोस्तों इस लेख में आपने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University) के बारे में पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जानकारी University grant commission
- विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की जानकारी University education commission
- नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास History of Nalanda University
- तक्षशिला विश्वविद्यालय का इतिहास History of Taxila University

Post a Comment