UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट upsc result 2023 topper list

UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट upsc result 2023 topper list

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, हमारे इस लेख यूपीएससी परीक्षा परिणाम (upsc result 2023 topper list) में। दोस्तों यहाँ पर यूपीएससी परीक्षा परिणाम 2023 का रिजल्ट बताया गया है। साथ ही बताया गया है,

कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2022 का टॉपर कौन है? और वह कौन से कैंडिडेट हैं, जिन्होंने 50 टॉप कैंडिडेट में अपना नाम दर्ज कराया है तो आइए दोस्तों जानते हैं और पढ़ते हैं यह लेख UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट:-

UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट

सिविल सेवा परीक्षा Union Public Service Commission

देश में सर्वाधिक लोकप्रिय परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा अर्थात यूपीएससी की परीक्षा होती है, जिसकी स्थापना 1926 में की गई थी और इसके तहत ही देश के विभिन्न केंद्रीय विभागों में बड़े पदों पर नियुक्तियां भी होती हैं इसीलिए यूपीएससी ( Union Public Service Commission) प्रतिवर्ष प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराती है, जो तीन चरणों में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होती है।

वर्ष 2022 में भी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 11,35,697 आवेदन प्रारंभिक परीक्षा के लिए आ गए थे, जिनमें से 5,73,735 प्रतिभागी 5 जून 2022 को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए और कुल 13,090 परीक्षार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हो गया और मुख्य परीक्षा में से इन अभ्यर्थियों में से केवल 2,529 परीक्षार्थी साक्षात्कार चयनित किए गए और साक्षात्कार के पश्चात 933 भाग्यशाली और मेहनती अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई, जबकि 178 अभ्यर्थियों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है।

इन चयनित 933 अभ्यर्थियों में से 345: सामान्य वर्ग (Gen.)  99: ईडब्ल्यूएस (EWS) 263 ओबीसी (OBC) 154 एससी (SC) 72 एसटी (ST) वर्ग के अभ्यर्थि उत्तीर्ण हो गए हैं, कुल चयनित उम्मीदवारों में से 613 लड़के और 320 लड़कियां है, जबकि विभिन्न वर्गों में कुल 41 दिव्यांग प्रतिभागी सफल रहे हैं।

UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट upsc result 2023 topper list

यूपीएससी प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराता है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन प्रतिवर्ष कुछ लोगों को यूपीएससी सिलेक्ट करता है, जिनमें से कुछ ऐसे कैंडिडेट होते हैं, जो सबसे अधिक नंबर तथा अच्छा प्रदर्शन करके सबसे बेस्ट रेंक लाते हैं और पिछले साल की तरह इस साल 2023 में मई में मंगलवार 23 को यूपीएससी का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें लड़कों को पीछे छोड़ती हुई लड़कियों ने यूपीएससी में टॉप किया है,

जिनमें से फर्स्ट रैंक पर दिल्ली विश्वविद्यालय की इशिता किशोर जी है, जो ग्रेटर नॉएडा की रहने वाली है, जबकि डीयू की ही गरिमा लोहिया दूसरे स्थान पर रही हैं। आइआइटी हैदराबाद से बीटेक कर चुकी उमा हराती तीसरे और डीयू की स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रहीं है। यूपीएससी द्वारा बताया गया कि रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के अंतर्गत सभी पास हुए अभ्यर्थियों के मार्क्स ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सिविल सेवा परीक्षा के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का चुनाव उनके रेंक के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारतीय विदेश सेवा (IFS) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) केंद्र के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के बड़े पदों पर किया जाता है।

उत्तर प्रदेश की बेटी ने यूपीएससी टॉप करके रचा इतिहास UPSC topper

बेटियां भी बेटों से कम नहीं इसका प्रमाण बार-बार बेटियां कुछ ऐसा करके देती है, जो बेटे भी नहीं कर पा रहे हैं और ऐसा ही कारनामा फिर से कर दिया है, उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने। जी हां आपने सही सुना है, उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने वर्ष 2022 में आयोजित हुई  यूपीएससी की परीक्षा सबसे पहले स्थान पर आकर पास की है और अपने शहर तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इशिता किशोर जी ने बताया है, कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं हुई उन्होंने कहा है, कि सच्ची लगन दृढ़ विश्वास सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी परीक्षा में टॉप किया जा सकता है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया है।

यूपीएससी 2022 की परीक्षा टॉप करने वाले 50 अभ्यर्थी Top 50 toppers of UPSC 2022

1 5809986 इशिता किशोर

2 1506175 गरिमा लोहिया

3 1019872 उमा हरति एन

4 0858695 स्मृति मिश्रा

5 0906457 मयूर हजारिका

6 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 1802522 वसीम अहमद भट

8 0853004 अनिरुद्ध यादव

9 3517201 कनिका गोयल

10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

11 3407299 परसंजीत कौर

12 6302509 अभिनव सिवाच

13 2623117 विदुषी सिंह

14 6310372 कृतिका गोयल

15 6802148 स्वाति शर्मा

16 6017293 शिशिर कुमार सिंह

17 0840388 अविनाश कुमार

18 0835555 सिद्धार्थ शुक्ला

19 0886301 लघिमा तिवारी

20 7815000 अनुष्‍का शर्मा

21 6911938 शिवम यादव

22 5005936 जी वी एस पवनदत्ता

23 0878394 वैशाली

24 0860215 संदीप कुमार

25 0504073 सांखे कश्मीरा किशोर

26 0400900 गुंजिता अग्रवाल

27 0835608 यादव सूर्यभान अच्छेलाल

28 3528300 अंकिता पुवार

29 0826762 पौरुष सूद

30 5409668 प्रेक्षा अग्रवाल

31 0824362 प्रियांशा गर्ग

32 5902868 नितिन सिंह

33 0853450 तरुण पटनायक मदाल

34 2634092 अनुभव सिंह

35 0850467 अजमेरा संकेतकुमार

36 1913276 आर्या वी एम

37 2605780 चैतन्य अवस्थी

38 0844833 अनूप दास

39 5407096 गरिमा नरूला

40 8201151 श्री साई आश्रित शखमुरि

41 5800842 शुभम

42 0802775 प्रनिता दास

43 6401503 अर्चिता गोयल

44 1521306 तुषार कुमार

45 0841168 नारायणी भाटिया

46 2636058 मनन अग्रवाल

47 0888259 गौरी प्रभात

48 1500993 आदित्य पाण्डेय

49 7815739 संस्कृति सोमानी

50 7108433 महेंद्र सिंह

दोस्तों यहाँ पर आपने UPSC परिणाम 2023 टॉपर लिस्ट (upsc result 2023 topper list) आशा करता हूं आपको या यह अच्छा लगा होगा। 


0/Post a Comment/Comments

в