परमाणु अणु और आयन की परिभाषा Definition of Atom Molecule and Ion
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख परमाणु अणु और आयन की परिभाषा (Definition of Atom Molecule and Ion) में। दोस्तों इस लेख द्वारा आप अणु क्या है?
अणु की परिभाषा परमाणु क्या है? परमाणु की परिभाषा आयन क्या है? आयन की परिभाषा तो आइये दोस्तों शुरू करते है, यह लेख अणु परमाणु और आयन की परिभाषा:-
- इसे भी पढ़े:- अणु परमाणु में अंतर
अणु किसे कहते हैं What is Molecule
अणु वे पदार्थ होते हैं, जिनका निर्माण परमाणुओं के मिलने के पश्चात होता है इसलिए कह सकते हैं, कि अणु किसी भी पदार्थ या यौगिक का वह छोटे से छोटा कण (The smallest particle of a substance or compound) है जो एक से आधिक परमाणुओं के सहयोग से मिलकर बना होता है और स्वतंत्र अवस्था में रहता है।
एक पदार्थ के सभी अणु हर प्रकार से गुणघर्म आकार आदि में एक दूसरे के समान ही होते हैं, इसके विपरीत किन्हीं दो पदार्थों के अणु एक दूसरे से भिन्न दिखाई देते हैं। उदाहरण के लिए हम जल (H2O) को लेते हैं जैसे कि जल के सभी अणु एक जैसे होते हैं
उनके गुण और प्रकृति भी एक जैसी ही होती है, उनके रासायनिक और भौतिक गुणों में किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं पाई जाती है। इसी प्रकार से नमक सोडियम क्लोराइड (NaCl) का उदाहरण भी लेते हैं,
कि नमक के प्रत्येक अणु के भौतिक गुण, रासायनिक गुण एक समान होंगे, किंतु नमक के भौतिक और रासायनिक गुण जल के भौतिक और रासायनिक गुणों के समान नहीं होंगे यह बिल्कुल एक दूसरे से भिन्न होंगे।
अणुओं के बीच में एक विशेष प्रकार का आकर्षण बल होता है, जिसे अंतर आणविक आकर्षण बल के नाम से जाना जाता है और इसी बल के कारण पदार्थ ठोस, द्रव और गैस अवस्था में होते है।
अणु दो प्रकार के होते हैं Type of Molecule
- तत्व का अणु :- जब एक ही तत्व के दो या दो से अधिक परमाणु आपस में मिलकर अणु का निर्माण करते हैं, तो उसे तत्व का अणु कहा जाता है. उदाहरण के लिए हाइड्रोजन (H2) नाइट्रोजन (N2) ऑक्सीजन (O2) क्लोरीन (Cl2) आदि को हम ले सकते हैं।
- यौगिक का अणु :- जब दो या दो से अधिक तत्वों के परमाणु आपस में मिलकर एक अणु का निर्माण करते हैं तो उसे यौगिक का अणु कहा जाता है। उदाहरण के लिए सोडियम क्लोराइड (NaCl) मीथेन (CH4) हाइड्रोजन क्लोराइड (HCl) आदि को ले सकते हैं।
अणु की परिभाषा Definition of Molecule
किसी भी पदार्थ है या यौगिक का वह सबसे छोटा कण जो स्वतंत्र अवस्था में तो रह सकता है, किंतु रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) में भाग नहीं लेता है, जबकि इसको अन्य छोटे-छोटे पदार्थों टुकड़ों में विभाजित किया जा सकता है।
परमाणु किसे कहते है What is Atom
परमाणु के विषय में विभिन्न वैज्ञानिकों ने भिन्न-भिन्न मत प्रस्तुत किए है। डाल्टन के अनुसार (According to Dolton) परमाणु एक ऐसा छोटा कण होता है, जिसे और अधिक विभाजित नहीं कर सकते, परंतु आधुनिक अविष्कारों के फलस्वरूप तथा विस्तृत अध्ययन के बाद यह पता चला,
कि परमाणु भी छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना हुआ है, जो तीन प्रकार के होते हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (Electrons, Protons and Neutrons) आते हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉन किसी भी परमाणु की कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं और इन पर ऋण आवेश (Negative Charge) होता है, जबकि परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन जैसे कण पाए जाते हैं,
जिनमें प्रोटॉन धन आवेश (Positive Charge) वाला कण, जबकि न्यूट्रॉन पर किसी भी प्रकार का आवेश नहीं होता है। इसलिए किसी भी तत्व के सभी परमाणु बिल्कुल एक समान होते हैं, किंतु वे दूसरे तत्व के परमाणु से बिल्कुल भिन्न होते हैं।
एक तत्व के परमाणु का भार तथा परमाणु संख्या भी दूसरे तत्व के परमाणु भार और परमाणु संख्या से भिन्न भिन्न होते हैं। उदाहरण के लिए हाइड्रोजन के सभी परमाणु समरूप और एक जैसे होंगे, जबकि कार्बन के सभी परमाणु समरूप और एक जैसे होंगे,
किंतु हाइड्रोजन और कार्बन के परमाणु एक दूसरे से पूरी तरीके से भिन्न होंगे, क्योंकि हाइड्रोजन के परमाणु का परमाणु क्रमांक 1 और कार्बन के परमाणु का परमाणु क्रमांक 6 होता है, इसी प्रकार इनके रासायनिक और भौतिक गुण भी भिन्न - भिन्न होते है।
परमाणु की परिभाषा Definition of Atom
किसी भी पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है, क्योंकि वह स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता, जबकि उसमे उस पदार्थ के सभी प्रकार के गुण विद्यमान होते हैं, उसे परमाणु कहा जाता है।
आयन किसे कहते हैं What is Ion
किसी भी तत्व का जो परमाणु होता है उसके पास जितने इलेक्ट्रान होते है, यदि उनमें से कोई एक या आधिक इलेक्ट्रॉन की कमी आ जाती है या फिर उस परमाणु में एक या एक से आधिक इलेक्ट्रॉन की बढ़ोतरी होती है, तो उसे हम आयन कहते हैं।
साधारण भाषा में हम समझ सकते हैं, कि किसी भी तत्व के परमाणु की परमाणु संख्या में या तो कमी होने पर या फिर बढ़ोतरी होने पर उसे आयन (Ion) का नाम दिया जा सकता है।
आयन दो प्रकार के होते हैं Type of Ion
- धनंयान :- जब किसी तत्व के परमाणु द्वारा एक या एक से आधिक इलेक्ट्रॉन किसी अन्य दिए जाते हों तो उसको धनायन कहते हैं, क्योंकि उसने अपना एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन दूसरे किसी परमाणु को दिया है। अगर उसने एक इलेक्ट्रॉन दिया है तो उस पर एक पॉजिटिव आवेश आता है, जबकि दो इलेक्ट्रॉन देने पर दो पॉजिटिव चार्ज आते है जैसे सोडियम आयन (Na+) मैग्नेशियम आयन (Mg++) आदि।
- ऋणायन :- जब कोई तत्व का परमाणु एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करता है, तो उसको ऋणायन के नाम से जाना जाता है और उस पर नेगेटिव चार्ज उपस्थित हो जाता है। यदि किसी तत्व का परमाणु एक इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है तो उस पर एक ऋणआवेश, जबकि दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने पर दो ऋण आवेश हो जाते हैं। जैसे क्लोरीन आयन (Cl-) ऑक्सीजन आयन (O--) आदि।
आयन की परिभाषा Definition of Ion
किसी तत्व के परमाणु के द्वारा जब एक इलेक्ट्रॉन या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन किसी अन्य परमाणु को दिया जाता है या फिर किसी अन्य परमाणु से एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉनों को लिया जाता है, तो उन्हें आयन (Ion) कहा जाता है।
दोस्तों आपने यहाँ पर परमाणु अणु और आयन की परिभाषा (Definition of Atom Molecule and Ion) के साथ अन्य तथ्य पड़े। आशा करता हुँ, आपको लेख अच्छा लगा होगा।

Post a Comment