जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय 10 उपाय Measures to prevent water pollution

जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय 10 उपाय Measures to prevent water pollution

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय जल प्रदूषण को रोकने के 10 उपाय (Measures to prevent water pollution) में।

दोस्तों यहाँ पर आप जल प्रदूषण क्या है? के साथ जल प्रदूषण को रोकने के उपाय के बारे में जान पाएंगे तो आइए दोस्तों बढ़ते हैं, इस लेख में जल प्रदूषण को रोकने के उपाय:-

इसे भी पढ़े:- मृदा प्रदूषण किसे कहते है कारण और निवारण

जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय

जल प्रदूषण क्या है What is Water pollution 

साधारणतया जल के संबंध में वह स्थिति जब जल में विभिन्न प्रकार के ऐसे अवाक्षनीय तत्व मानव जनित क्रियाकलापों तथा प्राकृतिक घटनाओं के स्वरूप मिल जाते हैं, जिससे जल अपने प्राकृतिक गुणों को छोड़कर अन्य ऐसे विषले गुण प्राप्त कर लेता है,

जिससे सभी प्राणियों पशु पक्षियों पेड़ पौधों को हानि होने लगती है उस स्थिति को हम जल प्रदूषण कहते हैं। जल प्रदूषण वर्तमान में एक गंभीर समस्या है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या और बढ़ता हुआ प्रदूषण है। 

जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय 5 ways to prevent water pollution

जल प्रदूषण रोकने के लिए सरकार के साथ मनुष्य को अपने अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए तभी जाकर जल प्रदूषण रोका जा सकता है, जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय निम्न प्रकार से हैं:-

  1. जल प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे पहले आपको अपने आसपास स्वच्छ जलीय स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।
  2. अपने आसपास होने वाले नलकूप हैंडपम्प के पास साबुन गंदगी रासायनिक जल को इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए, जबकि कुआँ आदि को ढक कर रखना चाहिए।
  3. अपने आसपास विभिन्न जल श्रोतों जैसे की नदियाँ, तालाब, नहर आदि में गंदगी नहीं बहाना चाहिए, जबकि पशुओं को भी वहां पर नहीं नहलाना चाहिए।
  4. धार्मिक सामग्री की लकड़ी राख कंडे इसके साथ अधजले शव नदियों में तथा तालाबों में विसर्जित नहीं करना चाहिए। 
  5. जल प्रदूषण अधिनियम 1974 को सरकार द्वारा एक मजबूती प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए और इसका पालन नहीं करने वालों पर कठोर से कठोर जुर्माना और दंड लगाना चाहिए।

जल प्रदूषण को रोकने के 10 उपाय 10 ways to prevent water pollution

जल प्रदूषण वर्तमान में एक अत्यंत विकराल समस्या होती जा रही है, जो ना केवल एक राष्ट्र की बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। जल प्रदूषण की समस्या ना केवल मनुष्य जीव जंतुओं को प्रभावित कर रही है, वही वनस्पतियों पेड़ पौधों को भी प्रभावित कर रही है इसीलिए जल प्रदूषण को रोकने के 10 उपाय निम्न प्रकार से बताए गए हैं:-

  1. अपने आसपास के जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जाना चाहिए जिनमें आप नदी तालाब आदि को विभिन्न प्रदुषक रासायनिक कचरा गंदगी आदि से बचाने के प्रयास कर सकते हैं।
  2. विभिन्न रासायनिक उद्योगों से निकलने वाले कचरे को नदियों और तालाबों में नहीं बहाना चाहिए इनका समुचित उपचार एक ही स्थान पर किया जाना चाहिए।
  3. पीने के जल स्रोतों को ढक कर रखना चाहिए तथा वहां गंदगी को बिल्कुल दूर कर देना चाहिए ताकि हमें पीने के लिए शुद्ध पानी प्राप्त हो सके।
  4. बहुत से लोग नदियों तालाबों के आसपास शौंच के लिए जाते हैं, जिससे वहाँ का जल प्रदूषित होता है और वह जल विभिन्न पशु पक्षी पीते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार की हानियां और बीमारियां होती हैं इसलिए हमें इस अवस्था पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।
  5. जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए घर-घर में शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, जबकि नगर पालिका नगर परिषद द्वारा भी सीवेज तथा घरों और नालियों का निकला ख़राब जल कचरा की पूर्ण रूप से व्यवस्था और उनका उपचारीकरण होना चाहिए ना कि उनको नदियों और तालाबों में बहाना चाहिए।
  6. नगरपालिका तथा नगर परिषद द्वारा जो जल स्रोत हैं जिनका पानी गांव तथा महानगरों में सप्लाई होता है, उस जल की समय समय पर ठीक प्रकार से टेस्टिंग की जानी चाहिए और कुछ प्रदूषित पाए जाने पर उसका उपचार करना चाहिए।
  7. फसल उत्पादन में उर्वरकों रहा तथा कीटनाशकों का प्रयोग बहुत कम किया जाना चाहिए, क्योंकि यह भी बरसात के जल के साथ बहकर नदी नालों के द्वारा नदियों में पहुंचते हैं और जल को प्रदूषित करते हैं।
  8. जल प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार को विभिन्न स्तर पर तथा गैर सरकारी संस्थाओं को अपने-अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी गोष्ठियों सम्मेलन तथा प्रचार प्रचार और रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करना चाहिए।
  9. जल प्रदूषण की समस्या को देखते हुए विभिन्न उद्योगों को जो रासायनिक उद्योग हैं, उनको अपने चिमनियो में फिल्टर का उपयोग करना चाहिए तथा विभिन्न रासायनिक विषैली गैसों के उत्पादन पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि यह अम्ल वर्षा का कारण बनती है और पृथ्वी पर अम्ल वर्षा होने के कारण समस्त जल स्रोत प्रदूषित होते हैं।
  10. प्रत्येक व्यक्ति को जल की उपयोगिता तथा उसका मूल्य समझना चाहिए तथा घर पर भी जल को प्रदूषित होने के छोटे-छोटे उपाय करना चाहिए ताकि फ्यूचर में हम जल की उपलब्धता बनाए रखें इससे हमारी माता तुल्य पृथ्वी हमेशा हरी-भरी और सुंदर रह सके तथा समस्त जीव-जंतुओं का पालन पोषण करने में सक्षम हो सके।

दोस्तों आपने यहाँ पर जल प्रदूषण को रोकने के 5 उपाय जल प्रदूषण को रोकने के 10 उपाय (Measures to prevent water pollution) पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. वायु प्रदूषण क्या है कारण तथा निवारण What is Air pollution
  2. ध्वनि प्रदूषण किसे कहते है कारण निवारण What is noise pollution
  3. जल प्रदूषण किसे कहते है कारण तथा निवारण What is water pollution
  4. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्या है जानकारी Solid waste management

0/Post a Comment/Comments

в