गूगल एड्स क्या है गूगल एड्स एकाउंट कैसे बनायें How to create google ads account
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख गूगल एड्स क्या है गूगल एड्स एकाउंट कैसे बनायें (what is google ads how to create google ads account) में।
दोस्तों इस लेख में आज आप गूगल एड्स एकाउंट क्या है? गूगल एड्स एकाउंट कैसे बनायें आदि के बारे में जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख गूगल एड्स क्या है गूगल एड्स एकाउंट कैसे बनायें:-
इसे भी पढ़े:- कम खर्च में अधिक मुनाफा देने वाले बिजनेस
![]() |
| Google Ads |
परिचय Introduction
आज के समय में अगर आप कोई product या अपनी सर्विस लोगों को दिखाकर उसे sell कर पैसे कमाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको उस प्रोडक्ट या सर्विस को advertise यानी कि उसका विज्ञापन करवा कर उसका प्रचार प्रसार करना होगा।
ताकि लोगों को उस प्रोडक्ट व सर्विस के बारे में पूरी जानकारी मिल सके, और लोग आपके प्रोडक्ट की ओर आकर्षित हो, और उस प्रोडक्ट या सर्विस को आपसे buy करें। तो इसके लिए सबसे पहले आपको उसका प्रचार प्रसार करना होता है।
वैसे तो विज्ञापन के बहुत सारे तरीके हैं। जैसे कि न्यूज़पेपर, टेलीविजन, रेडियो आदि, लेकिन आजकल इंटरनेट विज्ञापन करने के लिए बहुत ही अच्छा साधन बन गया है। क्योंकि आज दुनिया में सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यह ज्यादा लोगों तक आपके प्रोडक्ट एवं सर्विस को पहुंचा पाता है।
तो आज हम आपको एक ऐसे ही ऑनलाइन एड्स प्लेटफार्म, जिसका नाम गूगल ads है, उसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि, गूगल ads क्या है? गूगल ads में आप कैसे अकाउंट बनाकर विज्ञापन कर सकते हैं, एवं गूगल ads के फायदे। इन सभी के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
गूगल एड्स क्या है What is google ads
वैसे तो आजकल इंटरनेट में बहुत सारे ऐसे प्लेटफार्म है, जो आपको इंटरनेट के माध्यम से विज्ञापन की सुविधा प्रदान करते हैं, लेकिन उनमें से सबसे अच्छा और ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म है गूगल ads। यह एक गूगल की ही advertisement platform है,
जो आपको अपने प्रोडक्ट व सर्विस के विज्ञापनों के लिए ads की सुविधा प्रदान करती है। गूगल ads की मदद से आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को गूगल मे अपने वेबसाइट के साथ-साथ किसी अन्य वेबसाइट तथा गूगल के सर्च इंजन, यूट्यूब तथा गूगल के अन्य partner एप्स में अपने विज्ञापन लगा सकते हैं।
जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके प्रोडक्ट सर्विस के बारे में जान पाएंगे, और आपको फायदा होगा।
गूगल एड्स से ads लगाने वाले को फायदा तो होता ही है, लेकिन साथ ही साथ इससे गूगल की कंपनी को भी बहुत ज्यादा फायदा होता है।
क्योंकि आपको किसी भी प्लेटफार्म से अपने प्रोडक्ट या सर्विस के लिए ऐड लगवाने के लिए, आपको कंपनी को कुछ पैसे देने होते हैं। इसी प्रकार आपको गूगल ads में भी ऐड लगाने के लिए गूगल को कुछ पैसे देने होते हैं।
गूगल आपसे पैसे तभी लेगा, जब आपके ऐड पर कोई क्लिक करके वह ऐड को देखेगा। तो इससे गूगल ads का उपयोग करने वाले, तथा गूगल दोनों को ही फायदा होता है, तो अगर आप भी गूगल ads की मदद से अपने प्रोडक्ट बिजनेस या किसी भी चीज का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं, तो इसके लिए
सबसे पहले आपको अपना एक गूगल adsense अकाउंट तैयार करना होगा। उसके बाद ही आप इस सेवा का लाभ ले पाएंगे, तो नीचे आपको गूगल एड्स में अकाउंट बनाने के तरीके को बताया गया है।
गूगल ऐड्स अकाउंट कैसे बनाएँ How to creat google ads Account
अगर आप भी गूगल एड्स का इस्तेमाल करने के लिए गूगल ads अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए तरीकों से आसानी से गूगल ads अकाउंट बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको गूगल ऐड्स अकाउंट बनाने के लिए एक gmail id की जरूरत होगी, क्योंकि इसी जीमेल आईडी की मदद से ही आप अपना गूगल अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे।
- अब जब आपके पास एक ईमेल आईडी है, तो उसके बाद आपको अपने किसी भी सर्च इंजन पर जाना है, जैसे कि आप क्रोम या गूगल पर जा सकते हैं, और उसके बाद आपको अपने सर्च इंजन पर google ads.com सर्च करना है।
- जैसे ही आप google ads.com सर्च करते हैं, आपके सामने कई सारे रिजल्ट आ जाएंगे। आपको सबसे पहले नंबर पर गूगल ऐड कि official वेबसाइट देखने को मिलेगी। आपको उस वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करते हैं, आपके सामने उस वेबसाइट में कुछ लिखा हुआ आएगा, और नीचे में आपको get started का ऑप्शन देखने को मिलेगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप get started ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, उसके बाद आपको अपना gmail id वेरीफाई करने को कहा जाएगा। उसमें आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर verify कर लेना है।
- जैसे ही आप verify कर लेते है, आप next page में पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको अपना अकाउंट सलेक्ट करना है, कि आपका अकाउंट individual है या आप इसका इस्तेमाल बिजनेस के लिए करना चाहते हैं। उसके बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको आप जिस भी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल के लिए गूगल ऐड्स इस्तेमाल करना चाहते है, उसका URL आपको वहां enter करना होगा, और उसके बाद आपको अपना गूगल अकाउंट sign up करना होगा। उसके बाद आपका गूगल ऐडसेंस अकाउंट पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, अब आप इसमें campaign बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल ऐड्स के फायदे Benifits of google ads
- गूगल एड्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, इसमें आपको गूगल एड्स के लिए अपने बजट के अनुसार ads देखने को मिल जाते हैं। आपको गूगल को तभी पैसे देने होंगे जब आपके ऐड्स के ऊपर कोई click करेगा।
- अगर आप गूगल ads का इस्तेमाल करते हैं, तो आप लोगों के सारी गतिविधियों को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे कि आपको आगे का प्लान बनाने में आसानी होगी। जैसे कि कितने लोगों ने आपके ads पर क्लिक किया, और कितने लोगों ने आपके प्रोडक्ट या सर्विस को खरीदा, या उसे शेयर किया। आप इन सभी गतिविधियों को गूगल ऐड की मदद से आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- अगर आप एक या एक से अधिक अकाउंट में गूगल ads का इस्तेमाल करते हैं, तो इन सभी को नियंत्रित एवं प्रबंधित करने के लिए आपको गूगल एड्स के तरफ से कई टूल्स भी फ्री में देखने को मिलते हैं, जिससे की आप एक समय में ही अपने कई अकाउंट को प्रबंधित कर सकते हैं।
गूगल ऐड्स हेल्पलाइन नंबर Helpline number of Google Ads
अगर आपको गूगल ads से रिलेटेड कोई और जानकारी चाहिए, या आपको गूगल ads में कोई समस्या है, तो आप उसके समाधान के लिए गूगल एड्स के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं, या फिर अपनी आवश्यकता की कोई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल ads का हेल्पलाइन नंबर 866-246-6453 है।
दोस्तों आपने यहाँ पर गूगल एड्स क्या है गूगल एड्स एकाउंट कैसे बनायें (How to create google ads account) आदि के बारे में पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
- एडवर्टाइजमेंट क्या होता है प्रकार तथा उद्देश्य लाभ Advertisement kya hota hai
- एनपीएस योजना क्या है इसका लाभ कैसे लें What is NPS Scheam

Post a Comment