एडवर्टाइजमेंट क्या होता है प्रकार तथा उद्देश्य लाभ Advertisement kya hota hai

एडवर्टाइजमेंट क्या होता है प्रकार तथा उद्देश्य लाभ Advertisement kya hota hai

दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख (एडवर्टाइजमेंट क्या होता है advertisement kya hota hai) में। दोस्तों आज के इस आर्टिकल मैं हम सिर्फ एडवरटाइजमेंट यानी कि विज्ञापन के बारे में बात करने वाले हैं। हम आपको आज विज्ञापन से जुड़ी सारी जानकारियां देने वाले हैं।

जैसे कि विज्ञापन क्या होता है? इसके कितने प्रकार होते हैं? एवं इसके उद्देश्य के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

एडवर्टाइजमेंट क्या होता है प्रकार तथा उद्देश्य लाभ

विज्ञापन क्या होता है What is advertisement

आप अगर कभी भी टीवी देखते होगे या मोबाइल चलाते होगे, तो आपके सामने किसी कंपनी या किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए कुछ लेख या कोई वीडियो जरूर आता होगा। इसी को ही हम विज्ञापन कहते हैं। विज्ञापन एक ऐसी प्रक्रिया होती है,

जिसके माध्यम से कंपनियां अपने कंपनी के प्रोडक्ट एवं ब्रांड को दिखाकर लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करती है। ताकि वह अपने प्रोडक्ट को उन्हें बेच पाए। यह एक बहुत अच्छा तरीका होता है लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने का। और अपनी मार्केटिंग बढ़ाने का।

विज्ञापन कई प्रकार से लोगों के ध्यान को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ताकि वह कंपनी अच्छी खासी कमाई कर सकें। यह विज्ञापन दो तरह के होते हैं, ऑफलाइन और ऑनलाइन। ऑफलाइन पारंपरिक तरीका होता है, जो कि लगभग 150 साल से भी ज्यादा समय से चला आ रहा है।

जैसे कि समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञापन। लेकिन आजकल इंटरनेट आने के बाद सभी चीजें स्मार्ट हो गई है। इसलिए आजकल एडवर्टाइजमेंट भी ऑनलाइन हो गया है। आजकल ऑनलाइन विज्ञापन करने का सबसे अच्छा विकल्प सोशल मीडिया होता है, क्योंकि पूरी दुनिया सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है।


विज्ञापन कितने प्रकार के होते है Type of advertisement

आजकल तो विज्ञापन कई प्रकार के होते हैं, क्योंकि पहले सिर्फ ऑफलाइन तरीके से पारंपरिक तरीके से विज्ञापन किया जाता था। लेकिन आजकल सब चीजें स्मार्ट हो गई है, इसलिए आजकल ऑनलाइन विज्ञापन भी किए जाते हैं। तो आपको नीचे विज्ञापन के कुछ प्रकारों के बारे में बताया गया है।


रेडियो ऐडवर्टीजमेंट Radio advertisement

अगर रेडियो विज्ञापन की बात की जाए, तो रेडीयो के माध्यम से लोगों तक अपने विज्ञापन को पहुंचाना इसे ही रेडीयो एडवर्टाइजमेंट कहते हैं। वैसे तो यह एक पारंपरिक तरीका है विज्ञापन करने का, और आजकल तो ज्यादा लोग रेडियो का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। लेकिन कई देशों में रेडियो का इस्तेमाल अभी भी किया जाता है, तो यह विज्ञापन के लिए एक बहुत अच्छा साधन बन जाता है।


टेलीविज़न Telivision 

यह एक बहुत अच्छा साधन बन जाता है, विज्ञापन करने के लिए। भले ही टेलीविजन में कोई भी शो जैसे सीरियल या पिक्चर देखते वक्त बीच में विज्ञापन आना हमें अच्छा नहीं लगता,

लेकिन यह कंपनी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि आज मोबाइल आ गया है लेकिन टेलीविजन का जमाना खत्म नहीं हुआ है, और ना ही होगा। लगभग सभी को टेलीविजन देखना बहुत ज्यादा पसंद होता है। तो यह एक बहुत अच्छा विकल्प बन जाता है विज्ञापन करने के लिए।


समाचार पत्र ऐडवर्टीजमेंट News Paper advertisement

समाचार पत्र भी विज्ञापन के लिए एक बहुत अच्छा साधन माना जाता है, क्योंकि आजकल ऐसे कई लोग हैं जो कि न्यूज़पेपर पढ़ना पसंद करते हैं, जिस विज्ञापन को समाचार पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता है उसे समाचार पत्र विज्ञापन कहा जाता है।


सोशल मीडिया Social Media 

यह सबसे अच्छा और सबसे ज्यादा प्रभावशील साधन है विज्ञापन करने का, क्योंकि आजकल लगभग सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही हैं। आजकल सोशल मीडिया का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए यह सबसे अच्छा और सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित करता है। सोशल मीडिया पर किए जाने वाले एडवर्टाइजमेंट को ही सोशल मीडिया विज्ञापन कहते हैं।


विज्ञापन का उद्देश्य आवश्यकता एवं महत्व Need and Importence of advertisement

वैसे तो किसी कंपनी या संस्था के लिए विज्ञापन बहुत ज्यादा आवश्यक होता है, क्योंकि किसी के मदद से ही वह अपने प्रोडक्ट के तरफ लोगों को आकर्षित कर सकते हैं, और जब लोग उनके प्रोडक्ट की तरफ आकर्षित होंगे, तभी उनको लाभ होगा। इसलिए विज्ञापन बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

लेकिन विज्ञापन का उद्देश्य सिर्फ लाभ कमाना ही नहीं है। इसका उद्देश्य यह भी है कि अपने ग्राहकों तक सही जानकारी पहुंचाना। ताकि ग्राहकों को कोई भी चीज लेते वक्त उसके बारे में पूरी जानकारी हो। इसलिए विज्ञापन बहुत ज्यादा जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। विज्ञापन के बिना किसी भी कंपनी या संस्था का विकास नहीं किया जा सकता। विज्ञापन उनके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। 


एडवर्टाइजमेंट कैसे करें How to do advertisement

अगर आप भी एडवरटाइजमेंट करना चाहते हैं, तो आप विज्ञापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन तरीके से एडवर्टाइजमेंट करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए अपने कंपनी के बारे में समाचार पत्र पत्रिकाओं में छपावाकर विज्ञापन कर सकते हैं और अगर आप ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट करना चाहते हैं,

तो आप इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कि आप फ्री में ही विज्ञापन कर सकते हैं, क्योंकि समाचार पत्र पत्रिकाओं मैं विज्ञापन करवाने से पैसों की जरूरत होती है, जो कि छोटे व्यापारी अफोर्ड नहीं कर सकते, लेकिन सोशल मीडिया में आप फ्री में एडवर्टाइजमेंट करके अपना

प्रोडक्ट की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप कई सोशल मीडिया apps जैसे कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर, इन प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बनाकर अपने कंपनी या संस्था का प्रचार प्रसार कर सकते हैं।


एडवर्टाइजमेंट के लाभ Benifits of advertisement

एडवर्टाइजमेंट का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि विज्ञापन की मदद से ही कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट को अपने ग्राहकों तक पहुंचा पाती है, और ग्राहकों को भी उनके आवश्यकतानुसार प्रोडक्ट मिल पाता है। उन्हें अपना प्रोडक्ट चयन करने में आसानी होती है।

इसका दूसरा लाभ यह है कि एडवर्टाइजमेंट की मदद से टीवी रेडियो की कंपनी तथा समाचार पत्र वालों को भी बहुत ज्यादा फायदा होता है। क्योंकि वह अपने समाचार पत्रों और टेलीविजन में विज्ञापन का प्रसारण करते हैं। जिसकी मदद से कंपनी को फायदा होता है, और उसके बदले मे कंपनी उन्हें पैसे ऑफर करती है।

एडवर्टाइजमेंट के बिना कोई भी कंपनी अपना विस्तार नहीं कर सकती है। विज्ञापन एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है किसी भी चीज की आवश्यकता को बढ़ाने के लिए। लोगों को उनके आवश्यकताओं एवं उनकी आवश्यकताओं की चीजें दोनों बताना विज्ञापन का ही काम है।

दोस्तों यहाँ पर आपने एडवर्टाइजमेंट क्या होता है प्रकार तथा उद्देश्य लाभ (Advertisement kya hota hai) के साथ अन्य तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. लाडली लक्ष्मी योजना क्या है इसका फायदा कैसे लें What is ladli laxmi plan
  2. मुख्यमंत्री एजुकेशन लोन की जानकारी Information of Cheif Minister education loan




 

0/Post a Comment/Comments

в