राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान in hindi National Campaign for Secondary Education
नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान in hindi (National Campaign for Secondary Education) में।
दोस्तों इस लेख में आप राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान क्या है? इसके उद्देश्य कार्य योजना आदि के बारे में पड़ेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान:-
- इसे भी पढ़े:- शिक्षा क्या है, शिक्षा का अर्थ
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान in hindi National Campaign for Secondary Education
भारत में आज भी शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह की कमियां है, जिसको पूरा करने के लिए सरकार अलग-अलग तरह के योजनाएं एवं अभियान चलाती है।
इसी प्रकार भारत सरकार ने 2009 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान शुरू किया था। जैसे कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे माध्यमिक तक की शिक्षा प्राप्त कर सकें।
कई बार परीक्षाओं में यह प्रश्न पूछा जाता है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान क्या है। इसलिए छात्र इस अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं।
आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान इन हिंदी के बारे में जानकारी देंगे यदि आप भी इस अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान क्या है? What is National Campaign for Secondary Education
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जिससे हम भी कह सकते हैं सरकार द्वारा बनाई गई एक योजना है। जिससे कि सभी बच्चों के बीच में माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा मिल पाए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो पाए।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। RSMA योजना 2009 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी और इस योजना का क्रियान्वयन 2009-10 से शुरू हुआ था।
इस योजना के अंतर्गत सभी गांव एवं शहर के घरों से उचित दूरी पर एक माध्यमिक स्कूल उपलब्ध कराना था जिससे कि बच्चों को शिक्षा के लिए अधिक दूर जाने की आवश्यकता ना पड़े। इसके साथ इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक स्कूलों में 5 वर्ष में एडमिशन को 90% के स्तर तक ले जाना था।
इसके अलावा इस योजना का लक्ष्य सामाजिक आर्थिक भेदभाव महिला पुरुष भेदभाव आदि को मिटाते हुए माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में 2017 तक सुधार करना और शिक्षा को व्यापक करना था।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के उद्देश्य Aims of National Campaign for Secondary Education
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक है क्योंकि इस अभियान में कुछ उद्देश्यों को शामिल किया गया है जिसे पढ़ने के बाद हम समझ पाएंगे कि हमारे लिए आवश्यक क्यों है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान महत्वपूर्ण उद्देश्य सभी विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा स्तर को सुगम बनाना है। जिसके लिए माध्यमिक विद्यालय हर घर के 5 किलोमीटर के अंदर ही स्थापित किया जाएगा, जिसमें मुक्त स्कूलिंग होगी। विद्यालय की स्थापना में पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।
ऐसी योजना का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय की स्थापना करने के बाद विद्यालयों में भौतिक सुविधाएं तथा अन्य सुविधाएं जैसे कर्मचारी की उपलब्धता, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, शौचालय की सुविधा और छात्रावास की सुविधा प्रदान करना है।
इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य यह होगा कि कोई भी विद्यार्थी बालक या बालिका किसी भी रुकावट जैसे- बालक लिंग, सामाजिक व आर्थिक या असमर्थता के कारण माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे।
इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों में शिक्षा के स्तर को सुधार करना है जिससे कि विद्यार्थियों में बौद्धिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक सीख बढ़ सके।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का दृष्टिकोण Vision of National Campaign for Secondary Education
इस योजना के अंतर्गत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों का भी नामांकन माध्यमिक विद्यालय में किया जा सके।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 2017 तक सभी विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा की सुलभता मिल पाए और 2020 तक सभी बच्चे माध्यमिक स्कूल में पूर्ण रूप से बने रहे।
इस योजना का एक अंतिम उद्देश्य यह भी है कि जो भी छात्र सामाजिक रूप से कमजोर हो या आर्थिक रूप से पिछड़े हों या किसी भी जाति के हो उन्हें माध्यमिक शिक्षा सुगमता पूर्ण ढंग से उपलब्ध हो सके।
माध्यमिक शिक्षा का यह दृष्टिकोण है कि 14 वर्ष से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को सुलभ शिक्षा वहन योग्य तरीके से उपलब्ध हो सके।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की कार्य योजना Action Plan of National Secondary Education Campaign
इस अभियान के अंतर्गत कुछ कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं जो कि इस प्रकार है -
- RSMA का एक रोडमैप बनाया गया है जिसके अनुसार पूरे भारत में आवश्यकतानुसार माध्यमिक विद्यालय क्रमानुसार स्थापित किए जाएंगे।
- इस समय भारत में जितने विद्यालय उपलब्ध हैं उनकी क्षमता में अभिवृद्धि करना है।
- RSMA की कार्य योजना में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा युक्त भवनों का निर्माण किया जाएगा।
- इसके अलावा इस रूट मैप के अंतर्गत भारत में जहां भी 5 किलोमीटर के अंदर तक विद्यालय नहीं है वहां माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे।
RSMA प्रशशानिक परिषद के नाम Name of the RSMA Administrative Council
अध्यक्ष:- मानव संसाधन विकास मन्त्री, भारत सरकार
उपाध्यक्ष:- सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार
सदस्य:-
योजना आयोग का सचिव
वित्त विभाग का सचिव
सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
सचिव, जनजाति मामलात मन्त्रालय
सचिव, अल्पसंख्यक मामलात मन्त्रालय
सचिव, पंचायतीराज मन्त्रालय
सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
सचिव, पेयजल विभाग
सचिव, नव्यकरणीय ऊर्जा मन्त्रालय
सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के मा० शिक्षा विभाग के सचिव
निदेशक, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (NCERT)
उपकुलपति NUEPA
अध्यक्ष CBSE
भारत में माध्यमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति क्या है? What is the current status of secondary education in India
भारत में माध्यमिक शिक्षा काफी सुधर चुकी है। सरकार द्वारा जो 2009 में माध्यमिक शिक्षा अभियान शुरू किया गया था उससे माध्यमिक शिक्षा पर काफी अच्छा असर हुआ है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा में काफी धीरे सुधार हो रहा है, परंतु 2022 तक इस अभियान से माध्यमिक शिक्षा के स्तर में काफी गुणवत्ता आई है।
इसके अलावा 59% छात्र सभी सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रवेश ले रहे हैं। वर्तमान में भारत सरकार डिजिटल इंडिया के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा में और भी सुधार कर रही है।
निष्कर्ष Conclusion
आज के लेख में हमने आपको राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा अभियान के बारे में
विस्तार पूर्वक समझ पाए होंगे। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पिक सकते हैं। जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
दोस्तों आपने इस लेख में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान in hindi (National Campaign for Secondary Education) में पढ़ा, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-

Post a Comment