नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल Coconut botanical name
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of coconut) में। दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप नारियल
का वनस्पतिक नाम नारियल का कुल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे, तो आइये शुरू करते है यह लेख नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल:-
पादप होर्मोंस कार्य तथा प्रकार
नारियल क्या है what is Coconut
नारियल पादप जगत का एकबीजपत्री और बहुवर्षीय पौधा है, जो लम्बा आशाखित होता है, जबकि सिर पर लम्बी लम्बी कांटेदार पत्तियाँ होती है जो मुकुट की तरह भाग बनाती है। नारियल का पेड़ का फल नारियल हिन्दु धर्म में बहुत महत्व रखता है जबकि यह कई रोगों में भी लाभप्रद है।
नारियल को कोयर के नाम से भी जाना जाता है, जो प्राकृतिक रेशे के अंतर्गत आता है, कियोकि नारियल से रेशा नारियल के ड्रुप फल कि मध्य फल भित्ति से निकाला जाता है,
अलग-अलग जगहों पर नारियल से रेशा निकालने के लिए अलग-अलग तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जैसे कि दक्षिण भारत में नारियल के कच्चे फलों को तोड़ लेते हैं और उन्हें समुद्र के नमकीन पानी में भिगो
दिया जाता है, ऐसा करने से नारियल की मध्य फल भित्ति मुलायम हो जाती है, अब इनको कूट-कूट कर रेशे को अलग निकाल लिया जाता है।
यह रेशे अनियमित आकार के छोटे होते हैं और देखने में भद्दे सुनहरे भूरे रंग के और कठोर दिखाई देते हैं, इसीलिए इनको सुनहरे रेशे के नाम से भी पुकारा जाता है यह रेशे हल्के और
जल के लिए प्रतिरोधी का कार्य करते हैं, जबकि इससे नारियल का फल भी प्राप्त होता है जो धार्मिक अनुष्ठानों और कई रोगों में उपयोग होता है।
नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name and family of coconut
नारियल एक प्राकृतिक रेशा उत्पन्न करने वाला पेड़ है और उसके फल का नाम भी नारियल ही है जो भारतीय संस्कृति में बहुत ही महत्व रखता है।
तथा केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा जैसे तटवर्ती राज्यों में उगाया जाता है। नारियल का वनस्पतिक नाम कोकस न्यसीफेरा (Cocos nucifera) होता है और नारियल का कुल एरिकेसी (Arecaceae) है।
नारियल का आर्थिक महत्व Economic importance of coconut
नारियल से प्राप्त होने वाले रेशो का उपयोग विभिन्न प्रकार से औद्योगिक स्तर पर किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार की जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएँ जैसे कि, थैले चटाइया, डोर मेट बनाए जाते हैं,
थोड़ी मात्रा में सुतली भी इससे बनाई जाती है, इनके रेशो के का उपयोग गद्दे को भरने और नदी के किनारों और पहाड़ियों पर कटाव और नियंत्रण में उपयोग में लाया जाता है।
भूरे रंग के रेशो के पेड़ का एक बड़ा अनुपात रबर लेटेक्स के साथ छिड़का जाता है, जो रेशों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। इसका उपयोग यूरोप में ऑटोमोबाइल उद्योग में होता है।
रेशो का उपयोग इंसुलेशन एवं पैकेजिंग के लिए भी होता है। नारियल का फल धार्मिक अनुष्ठान में उपयोग लाया जाता है जबकि यह बलवर्धक, पित्तनाशक आदि गुणों को भी रखता है।
सूखे नारियल के फल से तेल निकाला जाता है जिसका उपयोग बालों को चमकदार मुलायम बनाने में और शरीर में लगाने में करते है। आंतो की समस्याएँ, चोट, मोच, बुखार, मोटापा आदि में भी लाभकारी होता है।
दोस्तों आपने इस लेख में नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of coconut) के साथ अन्य तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-


Post a Comment