शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ परिभाषा Meaning and Defination of Educational Supervision

शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ परिभाषा

शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ परिभाषा Meaning and Defination of Educational Supervision 

दोस्तों नमस्कार आपका  बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ का परिभाषा (Meaning  and Defination of Educational Supervision) में।

दोस्तों इस लेख में आप शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ क्या है? शैक्षिक पर्यवेक्षण की परिभाषा तथा विशेषताएँ जानेंगे, तो आइये करते है शुरू आज का यह लेख शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ का परिभाषा:-

शैक्षिक पर्यवेक्षण के प्रकार

शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ Meaning  of Educational Supervision 

पर्यवेक्षण को अंग्रेजी में सुपरविजन (Supervision) कहा जाता है, जबकि इसका हिंदी रूपांतरण पर्यवेक्षण होता है जो दो शब्दों द्वारा निर्मित होता है

परि (Super) जिसका अर्थ होता है, साधारण आलौकिक या दिव्य अवेक्षण (Vision) जिसका अर्थ होता है 'दृष्टि'। अतः आप कह सकते हैं, कि पर्यवेक्षण का अर्थ होता है, साधारण आलौकिक या दिव्य दृष्टि

दूसरे शब्दों में कह सकते हैं, कि दूसरे लोगों के कार्यों का दर्शन उन कार्यों का अवलोकन करना ही पर्यवेक्षण कहलाता है, जो एक ऐसी प्रक्रिया होती है,

जिसमें दूसरे लोगों के कार्यों का अवलोकन किया जाता है और उसमें पाई जाने वाले विभिन्न दोषों और कमियों को दूर करके उन लोगों का मार्गदर्शन किया जाता है।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में पर्यवेक्षण का निरूपण करना ही शैक्षिक पर्यवेक्षण कहलाता है अर्थात शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कमियों और दोषों को दूर करना तथा शिक्षा के विकास में सहायता करना शैक्षिक पर्यवेक्षण (Educational Supervision) कहा जाता है।

शैक्षिक पर्यवेक्षण की परिभाषाएँ Definitions of Educational Supervision

शैक्षिक पर्यवेक्षण के अर्थ को अधिक स्पष्ट करने के लिए विभिन्न शिक्षाविदों ने निम्न प्रकार की परिभाषाओं का सृजन किया है:-

  1. विल्स किम्बल के अनुसार - पर्यवेक्षण एक उत्तम शिक्षण अधिगम परिस्थिति के विकास में सहायता देता है।
  2. एडम्बस तथा डिक्के के द्वारा - शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षण को सुधारने का एक सुनियोजित कार्यक्रम होता है।
  3. बर्टन के अनुसार - पर्यवेक्षण का उद्देश्य शिक्षा का विकास करना होता है।
  4. फ्रेड सी अय्यर के अनुसार - पर्यवेक्षण समस्त शैक्षिक प्रयासों में सर्वप्रथम तथा गत्यात्मक है, यह अत्यंत श्रेष्ठ इसलिए है, क्योंकि यह सर्वाधिक सृजनात्मक है।

शैक्षिक पर्यवेक्षण की विशेषताएँ Features of Educational Supervision

  1. शैक्षिक पर्यवेक्षण के अंतर्गत नवीन विधियों एवं उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसमें सीखने की क्रियाओं का विस्तार होता है।
  2. शैक्षिक पर्यवेक्षण का आधुनिक प्रत्यय प्रजातांत्रिक जबकि इसका स्वरूप गत्यात्मक होता है।
  3. शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षण संस्थान के कार्यक्रमों को निश्चित करता है तथा शैक्षिक पर्यवेक्षण का प्रत्यय परामर्शदाता की भूमिका निभाता है।
  4. शैक्षिक पर्यवेक्षण का आधुनिक प्रत्यय वैज्ञानिक एवं तकनीकी सेवा से संबंधित हैं, वही शैक्षिक पर्यवेक्षण का आधुनिक प्रत्यय नेतृत्व पर भी आधारित होता है। 
  5. शैक्षिक पर्यवेक्षण का परंपरागत रुप सत्तात्मक होता है, जबकि शैक्षिक पर्यवेक्षण का आधुनिक प्रत्यय शिक्षण संस्थान एवं छात्रों के विकास पर बल देता है तथा यह एक वैज्ञानिक विधि होती है। 

शैक्षिक पर्यवेक्षण की आवश्यकता Need for educational supervision

शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षा की प्रक्रिया में सबसे प्रमुख भूमिका निभाता है, कियोकि यह शिक्षण प्रक्रिया में सहायता प्रदान करता है तथा शिक्षण को बेहतर बनाता है। शिक्षण संस्थान में शैक्षिक वातावरण बनाने में इसकी सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता मानी जाती है

अतः समस्त शैक्षिक कार्यक्रमों हेतु एक प्रभावी तथा संगठित भूमिका निभाने का कार्य शैक्षिक पर्यवेक्षण द्वारा होता है इसलिए शैक्षिक पर्यवेक्षक की आवश्यकता निम्न प्रकार से होती है:- 

  1. शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षकों में शिक्षण कौशल विकास करने के लिए महत्वपूर्ण होती है, इसके साथ ही शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शैक्षिक पर्यवेक्षण आवश्यक होता है। 
  2. शैक्षिक पर्यवेक्षण के अंतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण एवं उन्हें प्रशिक्षित कर नवीन शिक्षकों को तैयार किया जाता है और शिक्षकों के कार्यों में सुधार किया जाता है।
  3. इसके द्वारा शैक्षिक कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता में सुधार होता है तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान और प्रशिक्षण दिया जाता है।
  4. शिक्षकों की कार्य क्षमता में वृद्धि और विकास होता है इसलिए शिक्षा में निरंतर विकास होता जाता है।
  5. शिक्षा संस्थान की अंत:क्रिया में सुधार हेतु शैक्षिक पर्यवेक्षण आवश्यक होता है, कियोकि इसके द्वारा ही शिक्षण संस्थान विकास करता है तथा शिक्षा में नवीन शोध और शैक्षिक अनुसंधान के लिए भी शैक्षिक पर्यवेक्षण की आवश्यकता होती है।

दोस्तों अपने इस लेख में शैक्षिक पर्यवेक्षण का अर्थ परिभाषा (Meaning  and Defination of Educational Supervision) के साथ अन्य तथ्यों को पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. भारतीय शिक्षा नियोजन की विशेषताएँ
  2. शिक्षा नियोजन की प्रिक्रिया
  3. शैक्षिक नियोजन के प्रकार

0/Post a Comment/Comments

в