पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Earth General Knowledge Quiz

पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Earth General Knowledge Quiz

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Earth General Knowledge Quiz) में।

दोस्तों इस लेख के द्वारा आप पृथ्वी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर पायेंगे। इसमें पृथ्वी की संरचना, पृथ्वी की गतियाँ तथा महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की गई है। तो आइये दोस्तों करते है शुरू यह लेख पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:-

शुंग वंश का सामान्य ज्ञान

पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

पृथ्वी के बारे में जानकारी हिंदी में Information about earth in hindi

पृथ्वी हमारे सौरमंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ पर जीवन संभव है। पृथ्वी की उत्पत्ति आज से 13.7 अरब वर्ष पहले बिगबैंग की घटना से हुई थी,

जिसके बारे में जानकारी बेलजियम के प्रसिद्ध खगोलविद जॉर्ज लेमेंत्रेयर ने दी थी। उन्होंने बताया था, कि ब्रह्मांड में केवल एक ही आग का गोला था जो सूर्य था वह किसी कारणवश किसी विशाल पिंड से टकरा गया और इसके टुकड़े टुकड़े हो गए

तथा अंतरिक्ष में बिखर गए। सूर्य के टूटे हुए उन्ही टुकड़ों में से एक थी पृथ्वी जो पहले आग का गोला थी, किंतु प्रकृति में होने वाले परिवर्तन के फलस्वरुप धीरे-धीरे वह ठंडी होती गई तथा जीवो का विकास होने लगा।

पृथ्वी हमारे सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह तथा सूर्य की दूरी में तीसरे नंबर वाला ग्रह होता है, जिसका 71% भाग जल से ढका हुआ है तथा 29% भाग पर स्थल है। 71% भाग पर जल होने के कारण यह अंतरिक्ष से नीला दिखाई देता है, इसीलिए इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है। 

पृथ्वी की आंतरिक संरचना Internal structure of the earth

हमारी पृथ्वी विभिन्न प्रकार की परतों के मिलने से बनी हुई है, इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज तत्व जैसे लोहा, एलमुनियम, सिलिकॉन मैगनिशियम निकिल आदि भी पाए जाते हैं। पृथ्वी की आंतरिक संरचना को अध्ययन की दृष्टि से निम्न प्रकार बांटा गया है:- 

भूपटल या भूपर्पटी Earth's Crust /SiAl 

भूपर्पटी या भूपटल पृथ्वी की सबसे बाहरी परत होती है, जिस पर स्थलमंडल और जलमंडल पाया जाता है। स्थलमंडल में विशाल महादीप जबकि जल मंडल के अंतर्गत विशाल महासागर आते हैं।

भूपटल की मोटाई 8 से 40 किलोमीटर तक होती है, जो प्रमुख रूप से अवसादी और ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है। भूपटल में प्रमुख रूप से सिलिकॉन तथा एलमुनियम पाया जाते हैं अर्थात

यह परत सिलिकॉन और एलमुनियम से निर्मित है, इसीलिए इसको सियाल (SiAl) के नाम से जाना जाता है, इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग डेली नामक वैज्ञानिक ने किया था। 

आवरण या सीमा Mantle /SIMA

भूपटल के नीचे वाली परत को आवरण कहा जाता है, जो ऊपरी आवरण तथा निचला आवरण के नाम से जाना जाता है, तथा इन दोनों की गहराई लगभग 700 किलोमीटर तक होती है।

पृथ्वी की इस परत के अंतर्गत सिलिका और मैग्नीशियम खनिज पदार्थों की बहुलता होती है अर्थात कहा जा सकता है, कि पृथ्वी की दूसरी परत सिलिका और मैग्नीशियम से मिलकर बनी हुई है।

इसीलिए इनका नाम सीमा (SiMa) पड़ गया। पृथ्वी की दूसरी परत महासागरों के नीचे पाई जाती है, जबकि महासागरीय पर्वतों का निर्माण बेसाल्ट नामक चट्टानों से होता है, अर्थात आवरण को भी बेसाल्ट नामक चट्टानों से निर्मित माना जाता है।

इन परतों में सिलिका तथा मैग्नीशियम के साथ अन्य खनिज पदार्थ अत्यधिक ताप और दाब के कारण से पिघली हुई अवस्था में होते हैं, तथा ज्वालामुखी विस्फोट के साथ लावा के रूप में बाहर निकलते हैं। आवरण को हाइट ऑफ द अर्थ (White of the Earth) के नाम से भी जाना जाता है। 

निफे या कोर Nife /Core 

पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत को परत को निफे (Nife) या कोर (Core) के नाम से जाना जाता है, जो निकिल और लोहा के मिलने से बनती है, इसीलिए इसे निफे कहा जाता है।

यह परत पृथ्वी के नीचे केंद्र तक 6400 किलोमीटर की गहराई तक जाती है और इसका घनत्व 11 से 12 तक होता है। पृथ्वी की आंतरिक परत कोर का भार पृथ्वी के भार का लगभग 1/3 जबकि आयतन पृथ्वी के आयतन का 1/6 भाग होता है। कोर को दो भागों में बांटा गया है ठोस अन्तः कोर और द्रवित बाह्य कोर

द्रवित बाह्य कोर के अंदर से भूकंप की द्वितीय तरंगे प्रवेश नहीं कर पाती हैं, इसलिए इसे द्रव जबकि आंतरिक कोर में प्राइमरी तरंगों की गति कम अर्थात 11.23 किलो मीटर प्रति सेकंड रहती है इसलिए यह ठोस होती है। 

पृथ्वी की गतियाँ Earth's Movement 

पृथ्वी दो प्रकार की गतियाँ करती है:-

घूर्णन गति Rotation 

पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, जिसे घूर्णन गति कहते हैं, जिसमें पृथ्वी एक पूरा चक्कर लगाने में 23 घंटे 56 मिनट तथा 4.9 सेकंड का समय लेती है। इसे नक्षत्र दिवस के नाम से भी जाना जाता है,

जबकि सौर दिवस की पूरी लंबाई 24 घंटे की होती है। पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन-रात होते हैं, पवन और समुद्री धाराओं की दिशा में परिवर्तन होता है और समुद्र में ज्वार भाटा जैसी स्थिति पृथ्वी की घूर्णन गति से उत्पन्न होती है।

परिक्रमण गति Revolution 

पृथ्वी घूर्णन गति के साथ परिक्रमण गति भी करती है, अर्थात वह अपने अक्ष पर तो घूमती ही है, साथ ही साथ सूर्य के चारों ओर वामावर्त दीर्घवृत्तीय मार्ग पर चक्कर भी लगाती है। दीर्घवृत्तीय मार्ग के कारण पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी पूरे वर्ष एक समान नहीं रहती है,

यह कभी कम कभी अधिक होती रहती है। इस प्रकार से सूर्य तथा पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम 3 जनवरी को लगभग 1470 लाख किलोमीटर रहती है जिसे उपसौर कहा जाता है, जबकि सूर्य और पृथ्वी के बीच की सबसे अधिक दूरी 4 जुलाई को होती है,

जो लगभग 1521 लाख किलोमीटर रहती है और इसको अपसौर कहा जाता है। इन दोनों उपसौर और अपसौर को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा एपसाइड कहलाती है, जो सूर्य के केंद्र से होकर गुजरती है।

पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण कर्क और मकर रेखा का निर्धारण होता है, सूर्य की किरणों का सीधा और तिरछा होना चमकना, वर्ष की अवधि का निर्धारण, ध्रुवों पर छह-छह माह के दिन रात होना,

धरातल पर ताप वितरण में विभिन्नता होना, दिन-रात छोटा और बड़ा होना, ऋतु में परिवर्तन होना, जलवायु कटिबंधों का निर्धारण होना आदि का पता चलता है।

जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है, तो पृथ्वी अपने अक्ष के दीर्घवृत्त के तल से 66.5° झुकी हुई होती है और पृथ्वी इस तल पर लंबवत रेखा से 23. 5° डिग्री झुकी रहती है। इस कारण पृथ्वी की किरणें सभी जगह एक समान नहीं रहती हैं,और मौसम परिवर्तित होता रहता है। 

पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Earth General Knowledge Quiz

  1. पृथ्वी सूर्य और मंगल के मध्य स्थित ग्रह है, जो सूर्य से दूरी के अनुसार तीसरा ग्रह तथा आकार में पांचवा बड़ा ग्रह है।
  2. पृथ्वी की सूर्य से औसत दूरी 14 करोड़ 95 लाख 98 हजार 5 सौ किलोमीटर है, जबकि निकटतम दूरी 14.73 करोड़ किलोमीटर तथा अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किलोमीटर है।
  3. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 8 मिनट 19 सेकंड का समय कुल 499 सेकंड का समय ले लेता है।
  4. पृथ्वी का औसत व्यास लगभग 12740 किलोमीटर जबकि विषुवतीय रेखीय व्यास 12756 किलोमीटर  और ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है।
  5. पृथ्वी की आकृति लगभग गोलाकार होती है, किंतु वह ध्रुवों पर चपटी है और विषुवत रेखा पर फैली हुई है, इसलिए इस आकृति को जियोइड कहा जाता है।
  6. पृथ्वी की परिक्रमण गति को वार्षिक गति कहते हैं, जिसमें पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 1 लाख 7 हजार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 45.51 सेकंड का समय लेती है।
  7. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्तीय या अंडाकार मार्ग पर चक्कर लगाती है और अपने कक्ष पर 66 1/2° झुकी हुई रहती है।
  8. पृथ्वी घूर्णन गति या दैनिक गति अपने अक्ष पर करती है और पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से एक चक्कर पूरा करने में 23 घंटे 56 मिनट तथा 4 सेकंड का समय लेती है।
  9. पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1/2° झुकी हुई है, जिसके कारण पृथ्वी पर दिन रात होते हैं।
  10. पृथ्वी का घनत्व 5.52 1 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर जबकि इसका द्रव्यमान 5.976×10 की पावर 24 kg होता है।
  11. पृथ्वी की परिधि भूमध्य रेखा पर 40.075 किलोमीटर, जबकि ध्रुवों पर 40.024 किलोमीटर होती है और भूमध्य रेखीय त्रिज्या 6377 किलोमीटर है।
  12. पृथ्वी की सतह का कुल क्षेत्रफल 51.01.00.50012 किलोमीटर है, जिसमें से कुल स्थल क्षेत्रफल 14.89.50.800 वर्ग किलोमीटर लगभग 29 % तथा कुल जलमंडल क्षेत्र 36.11.49.700 वर्ग किलोमीटर भाग 71% है।
  13. पृथ्वी का सबसे ऊंचा स्थान माउंट एवरेस्ट है, जो नेपाल में स्थित है। यह 8848 मीटर ऊंचा है, जबकि पृथ्वी का सबसे निचला स्थान मृत सागर एजराइज जॉर्डन में है, जो समुद्र तल से 398 मीटर नीचे है। 

दोस्तों आपने यहाँ पृथ्वी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Earth General Knowledge Quiz) के साथ अन्य तथ्यों को जाना आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े

  1. जैन धर्म क्या है नियम और सिद्धांत
  2. बौद्ध धर्म क्या है, बौद्ध धर्म के संस्थापक
  3. कुषाण वंश का संस्थापक कौन था



0/Post a Comment/Comments

в