रक्त क्या है संगठन तथा कार्य what is blood composition and function
- इसे भी पढ़े:- थायराइड टेस्ट क्या है जानकारी
रक्त किसे कहते हैं what is blood
रक्त जिसे खून और लहू के नाम से भी जाना जाता है सभी जीवधारियों के संपूर्ण शरीर में बहने वाला एक सबसे महत्वपूर्ण तरल अवयव होता है।
इसे संयोजी ऊतक (Connective tissue) भी कहा जाता है, क्योंकि यह संपूर्ण शरीर के समस्त भागों में पाया जाने वाला कंपोनेंट (Component) है,
जो लाल रंग का गाड़ा तथा क्षारीय पदार्थ होता है। रक्त जीव धारियों की शिराओं तथा धमनियों में बहने वाला तरल पदार्थ होता है, जो अपारदर्शी स्वाद में नमकीन तथा विशिष्ट गंध से युक्त होता है।
जब रक्त जीवधारियों की धमनियों में बहता है तो ऑक्सीजन युक्त रक्त होता है, इसलिए उसका रंग लाल होता है, जबकि वह रक्त जो जीवधारियों की शिराओं में बहता है, वह ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं होता
जिसका रंग बैगनी होता है। रक्त का लाल रंग इसमें पाए जाने वाले श्वसन वर्णक (Respiratory Pigment) हीमोग्लोबिन (Heamoglobin) के कारण होता है,
क्योंकि हीमोग्लोबिन लोहा और ग्लोबिन नामक प्रोटीन से मिलकर बना है, जिसमें लोहा (Iron) के कारण ही रक्त का रंग लाल होता है।
रक्त का का पीएच मान (P.H. value) 7.35 से 7.45 के बीच में तथा आपेक्षिक घनत्व 1.045 से 1.065 के बीच हो सकता है।
रक्त को जीवन द्रव्य भी कहा जाता है, क्योंकि रक्त के ऊपर ही सभी जीव धारियों का जीवन निर्भर करता है। रक्त मनुष्य के शरीर के भार का 8 से 9% तक
पाया जाता है, अर्थात एक स्वास्थ्य पुरुष में 5 से 6 लीटर तक रक्त जबकि एक स्वास्थ्य स्त्री में 4 से 5 लीटर तक रक्त की मात्रा होती है।
रक्त का संगठन Composition of Blood
रक्त को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:-
सॉलिड पार्ट (Solid Part) - रक्त का ठोस भाग मुख्य रूप से रक्त में पाई जाने वाली कणिकाओं से मिलकर बना होता है, जो संपूर्ण रक्त का
लगभग 45% तक होता है। इसमें मुख्य रूप से तीन प्रकार की कणिकाएँ लाल रक्त कणिका (RBC) सफेद रक्त कणिका (WBC) तथा प्लेटलेट (Platelet) पाई जाती हैं।
लिक्विड पार्ट (Liquid Part) - रक्त का लिक्विड पार्ट प्लाज्मा (Plasma) से मिलकर बना होता है, जो संपूर्ण रक्त का लगभग 55 प्रतिशत होता है।
प्लाज्मा में लगभग 91 प्रतिशत तक जल, लगभग 8% तक प्रोटीन (Protien) जिसमें एल्बुमिन, ग्लोबुलीन, प्रोथ्रोबिन, फाइब्रिनोजेन 0.9% तक लवण (Salt) जिनमें सोडियम क्लोराइड,
सोडियम बाइकार्बोनेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन के साथ ही विभिन्न प्रकार के एंजाइम, एंटीबॉडी, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड इंटरनल सीक्रेटेड कंपाउंड आदि पाए जाते हैं।
रक्त के कार्य Function Of Blood
- रक्त का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है, परिवहन (Transportation) का क्योंकि रक्त के द्वारा ही शरीर के विभिन्न भागों में सभी प्रकार के पोषक तथा आवश्यक पदार्थों का परिवहन होता है।
- रक्त का कार्य गैसों का परिवहन (Transportation of gases) करने का भी होता है, क्योंकि रक्त में हीमोग्लोबिन पाया जाता है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक लाता है।
- शरीर में बने विभिन्न प्रकार के उत्सर्जी अपशिष्ट और विषैले पदार्थों का परिवहन रक्त के द्वारा ही उनके निर्धारित अंगों तक किया जाता है।
- शरीर में बनने वाले विभिन्न प्रकार के हार्मोन (Hormonse) को उनके कार्यस्थल पर रक्त के द्वारा परिवहन से ही पहुँचाया जाता है, जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बायो फिजियोलॉजिकल क्रियाऐं संपन्न होती हैं।
- प्रतिरक्षात्मक कार्य भी रक्त के द्वारा ही किया जाता है, क्योंकि रक्त में उपस्थित वाइट ब्लड सेल (WBC) प्रतिरक्षात्मक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- शरीर के पीएच (PH) तथा तापमान (Tempreture) के नियंत्रण में भी रक्त का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
दोस्तों आपने इस लेख में रक्त किसे कहते हैं, रक्त का संगठन, रक्त के कार्य (What is blood composition and function) तथा आदि महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
Post a Comment