एजुसैट क्या है एजुसैट के कार्य बताइए what is edusat in hindi
हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है। हमारे इस लेख एजुसैट क्या है?(What is eduset in hindi) एजुसैट के कार्य बताइए में
दोस्तों आज के इस लेख में हम विस्तृत चर्चा करेंगे कि एजुसैट क्या है और एजुसैट किस सिद्धांत पर कार्य करता है तथा एजुसैट का मतलब क्या है
एजुसैट के लाभ क्या - क्या है, तो दोस्तों बने रहिये हमारे इस लेख में एडुसेट क्या है:-
एजुसेट क्या है what is eduset in hindi
What is eduset in hindi - एडुसैट एक सेटेलाइट उपग्रह का नाम है। और उपग्रह (Setallite) वे मानव निर्मित या प्राकृतिक विशाल बॉडी होती है, जो किसी ग्रह विशेष की परिक्रमा करते रहते है।
इन मानव निर्मित उपग्रहों को अंतरिक्ष (Space) में स्थापित किया जाता है। इन उपग्रहों को विभिन्न प्रकार के अध्ययन अनुसन्धान, उद्देश्य से अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया जाता है।
एडुसैट के नाम से ही पता चलता है। कि एजुसैट सेटेलाइट या उपग्रह शिक्षा (Education) से संबंधित उपग्रह है, अर्थात हम कह सकते हैं
कि एजुसैट वह मानव निर्मित कृत्रिम उपग्रह (Artificial Satellite) है, जिसका कार्य एजुकेशन शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु किया जाता है। इसलिए इसकी स्थापना अंतरिक्ष में की गई थी।
एजुसैट उपग्रह के निर्माण एवं स्थापना करने की घोषणा पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने अपने कार्यकाल में की थी।
इस सेटेलाइट की रूपरेखा एवं कार्यप्रणाली को अंतिम रूप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (Indian space reasarch orgnisation) ने दिया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अथक प्रयास के कारण 1 वर्ष के पश्चात इस को अंतिम रूप दिया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित एक उपग्रह था।
एजुसैट कब बना उद्देश्य when did eduset become
एजुसैट को जीसेट -3 के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बनाने का मुख्य उदेश्य सभी प्रकार की शिक्षा को ज्ञान तथा सूचना को कम समय में किसी भी जगह प्राप्त करने तथा उच्च शिक्षा में प्रगति लाना था।
इसका निर्माण इसरो के द्वारा सन 2004 में हुआ था। इस शिक्षा के उपग्रह को इसरो के द्वारा 20 सितम्बर 2004 को GSLV F01 व्हीकल द्वारा सफलतापूर्वस्क लॉन्च (Launch) किया गया था।
जिससे दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में अभूतपूर्ब प्रगति हुई।
एजुसैट के कार्य function of edusat
एजुसैट सेटेलाइट की स्थापना के पश्चात इस उपग्रह ने शिक्षा के क्षेत्र में (In the field of education) अपना कार्य प्रारंभ कर दिया,
इसने पंजाब राज्य के विश्वविद्यालयों में अपने शैक्षिक प्रशासन की अभूतपूर्व प्रसिद्धि पाई। वर्तमान समय में देश के अनेक राज्यों में इसके शैक्षिक प्रसारण चल रहे हैं, जिन्हे निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है:-
एजुसैट के माध्यम से वर्तमान समय में शैक्षिक प्रगति को अभूतपूर्व गति मिली है। क्योंकि इसके माध्यम से सभी दुर्गम स्थानों पर
कंप्यूटर के द्वारा महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रमों को देखा जा सकता है, सुना जा सकता है,और उनसे ज्ञान अर्जित किया जा सकता है।
एजुसैट का उपयोग दूरस्थ शिक्षा (Distance education) में प्रमुखता उल्लेखनीय भूमिका निभाता है क्योंकि
इसमें घर बैठकर छात्र ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं तथा लाभान्वित हो सकते हैं।
एजुसैट के माध्यम से शैक्षिक कार्यक्रमों को देखने से अनेक प्रकार की तकनीकी ज्ञान (technology knowledge) प्राप्त करना संभव होता है,
क्योंकि इसके माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के लिए तकनीकी ज्ञान परम आवश्यक है और तकनीकी ज्ञान होने के साथ ही साथ हमें विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ भी प्राप्त होने लगती हैं।
एजुसेट उपग्रह के माध्यम से प्राथमिक स्तर के छात्रों को प्रभावी शिक्षण प्रदान किया जा सकता है। क्योंकि
एजुकेशन में नवीन तकनीकी का प्रयोग किया जाता है जिससे बालकों को शिक्षण अधिगम में सरलता और आसानी प्राप्त होती है।
माध्यमिक शिक्षा में इसका उपयोग सरलता से किया जा सकता है, क्योंकि इस स्तर पर छात्रों को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान प्रदान किया जा सकता है।
कंप्यूटर सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त करके बालक कंप्यूटर चला सकते हैं, तथा ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षित सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा एजुसेट के माध्यम से अपने छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। इससे अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को छात्रों द्वारा देखा जा सकता है, तथा अपने ज्ञान को बढ़ाया जाता है।
एजुसैट के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जो बच्चे स्वास्थ्य संबंधी कोर्स कर रहे हैं, वह इसका लाभ उठा सकते हैं।
तथा विभिन्न प्रकार की ऑपरेशन, दवा, उनका निर्माण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एजुसैट द्वारा विभिन्न प्रकार की विदेशी प्रबंध तकनीकी के ज्ञान, प्रबंध का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को दिया जा सकता है।
एजुसैट के माध्यम से छात्रों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। क्योंकि बहुत सी समस्याओं का स्वरूप एक जैसा होता है।
एजुसैट के माध्यम से विभिन्न विषयों से संबंधित के विचारों का लाभ पात्रों को प्राप्त होता है
एजुसैट का पूर्ण रूप edusat full form in hindi
Edusat full form - Edusat अंग्रेजी के दो शब्दों से मिलकर बना है, Education अर्थात शिक्षा या शिक्षा से सम्बंधित तथा Sat अर्थात Sattalite जिसका अर्थ है
उपग्रह इस प्रकार से edusat full form education satellite है जिसका हिंदी अर्थ वह उपग्रह जो शिक्षा से सम्बंधित होता है, उसे एडुसेट या शिक्षा उपग्रह कहते है।
दोस्तों आपने इस लेख में एजुसैट क्या है, इसके कार्य तथा edusat का full form पड़ा आशा करता हुँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
Post a Comment