हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं इसके प्रकार What are hydrocarbons

हाइड्रोकार्बन क्या है उदाहरण दीजिए What are hydrocarbons

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख हाइड्रोकार्बन क्या है उदाहरण दीजिए इसके प्रकार (What are hydrocarbons its type) में।

दोस्तों इस लेख द्वारा आज आप हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं, हाइड्रोकार्बन का वर्गीकरण तथा उसके उदाहरण आदि कई महत्वपूर्ण तथ्यों का ज्ञान प्राप्त करेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं, इसके प्रकार:-

इसे भी पढ़े:- पारा धातु है या अधातु जानकारी

हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं

हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं What is hydrocarbons

हमारे दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है, जिनसे सभी व्यक्ति भलीभांति परिचित हैं, जिनमें पेट्रोल-डीजल सीएनजी एलपीजी आदि ऐसे विभिन्न प्रकार के उत्पाद होते हैं, जिनका सीधा संबंध मनुष्य के जीवन से होता है।

उन्हीं में से कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो हाइड्रोजन (Hydrogen) और कार्बन (Carbon) के मिलने से बनते है, जिनको हम हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbon) कहते हैं। साधारण भाषा में अगर कहें तो हम कह सकते हैं, कि वे तभी यौगिक जो हाइड्रोजन और कार्बन के निश्चित अनुपात से मिलकर बने होते हैं या फिर हाइड्रोजन और कार्बन के व्यूत्पन्न होते हैं,

उनको हाइड्रोकार्बन कहा जाता है। हाइड्रोकार्बन से मानव जीवन में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। चाहे वह रंग की बात हो या और ईंधन की या विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री की, किंतु यहाँ यह बात निश्चित होती है, कि हाइड्रोकार्बन में प्रमुख रूप से दो तत्व हाइड्रोजन और कार्बन प्रमुख रूप से उपस्थित होते हैं और इन्हीं के आधार पर इनका नामकरण हाइड्रोकार्बन किया गया। 

हाइड्रोकार्बन का वर्गीकरण Classification of hydrocarbons

हाइड्रोकार्बन को प्रमुख रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है, जो कार्बन और हाइड्रोजन की खुली संरचना और बंद संरचना से संबंधित होते हैं।

खुली श्रृंखला वाले हाइड्रोकार्बन Open chain hydrocarbons

खुली श्रृंखला वाले हाइड्रोकार्बन को एलिफेटिक हाइड्रोकार्बन (Aliphatic hydrocarbons) या फिर आज चक्रीय हाइड्रोकार्बन कहा जाता है, अर्थात ऐसे हाइड्रोकार्बन के समूह

या यौगिक जिनमें कार्बन परमाणु खुली और सीधी शाखायुक्त श्रृंखला में व्यवस्थित होते हैं उनको एलिफेटिक हाइड्रोकार्बन या फिर चक्रीय हाइड्रोकार्बन के नाम से जाना जाता है, जिन्हें निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है :-

संतृप्त हाइड्रोकार्बन :- संतृप्त हाइड्रोकार्बन वे हाइड्रोकार्बन होते हैं, जिनको एल्केन या पैराफिन (Alkane or Paraffin) के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के हाइड्रोकार्बन में कार्बन परमाणु आपस में एकल बंध के द्वारा जुड़े हुए होते हैं, अर्थात इनमें किसी भी प्रकार का तत्व द्विबंध या त्रिबंध से जुड़ा हुआ नहीं रहता। संतृप्त हाइड्रोकार्बन का सूत्र (Formula) CnH2n+2 होता है।

उदाहरण :- CH4, C2H6, C3H8 आदि।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन :- असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को एल्कीन तथा ऑलिफिन (Alkynes and olefins) के नाम से भी जाना जाता है यह भी हाइड्रोकार्बन के यौगिक होते हैं, जिनमें carbon-carbon के मध्य में द्विबंध पाया जाता है, जिनका सामान्य सूत्र (Formula) CnH2n होता है।

उदाहरण :- C2H2,

एक त्रिबंध वाले असंतृप्त हाइड्रोकार्बन :- यह वे हाइड्रोकार्बंस होते हैं, जिनमें कार्बन और कार्बन के मध्य एक त्रिबंध अवश्य होता है, ऐसे हाइड्रोकार्बन को एल्काइन या ऐसीटिलीन्स (alkynes or acetylenes) के नाम से भी जाना जाता है।

उदाहरण :- C2H2

पॉली-ईन और पॉली -आइन :- वे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन - कार्बन के मध्य एक से आधिक द्विबंध देखने को मिलते है, उन्हें पॉली-ईन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते है, जबकि वे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन-कार्बन के मध्य एक से आधिक त्रिबंध पाए जाते है, उन्हें पॉली -आइन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते है।

बंद श्रखला वाले हाइड्रोकार्बन Closed chain hydrocarbons

यह वे हाइड्रोकार्बन या हाइड्रोकार्बंस के यौगिक होते हैं जिनमें कार्बन परमाणु इस प्रकार से बंध के द्वारा जुड़े हुए होते हैं कि उनकी आकृति चक्रीय हो जाती है और वह साइक्लिक दिखाई देने लगते हैं, इसीलिए इन हाइड्रोकार्बंस को चक्रीय हाइड्रोकार्बन या फिर एलिफेटिक हाइड्रोकार्बंस (Aliphatic hydrocarbons) के नाम से जाना जाता है, जो निम्न प्रकार के होते हैं:-

एकचक्रीय एलिफेटिक हाइड्रोकार्बंस :- वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन कार्बन के मध्य इस प्रकार से बंध होता है कि वह केवल एक चक्र प्रदर्शित करते हैं उनको एक चक्रीय एलिफेटिक हाइड्रोकार्बंस (Acyclic aliphatic hydrocarbons) कहा जाता है:-

उदाहरण :- साइक्लोप्रोपीन (Cyclopropene) साइक्लो ब्यूटेन साइक्लोहेक्सेन

द्विचक्रीय एलिफेटिक हाइड्रोकार्बंस :- यह वे हाइड्रोकार्बंस होते हैं, जिनमें कार्बन-कार्बन के मध्य इस प्रकार से बंध होते हैं, कि वह 2 चक्रों को प्रदर्शित करते हैं

उदाहरण :- ब्रीज यौगिक और स्पाईरेन

एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन:- यह वे हाइड्रोकार्बंस होते हैं जिनमें एकल नाभिकीय द्विनाभिकीय और त्रिनाभिकीय आदि हाइड्रोकार्बंस को समावेश किया जाता है, उनको एरोमेटिक हाइड्रोकार्बंस कहा जाता है, जैसे कि बेंजीन, इंथ्रासीन, आदि।

हाइड्रोकार्बन का उपयोग Uses of hydrocarbons

हाइड्रोकार्बन का सबसे बड़ा उपयोग ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। वर्तमान में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस), सीएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)। के साथ डीजल पेट्रोल स्नेहक तेल केरोसिन मॉम आदि हाइड्रोकार्बन के ही यौगिक होते है, जिनका उपयोग कई महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन में होता है।

हाइड्रोकार्बन का उपयोग पॉलिमर जैसे पॉलीथीन, पॉलीस्टाइरीन आदि के निर्माण में किया जाता है।

इनके उपयोग द्वारा विभिन्न कार्बनिक यौगिक दवाओं और रंगों के निर्माण किया जाता है, जबकि वे स्नेहन तेल और ग्रीस के रूप में काम करते हैं।

हाइड्रोकार्बन प्रोटीन वसा विटामिन कई खाद पदार्थो के अहम् घटक का कार्य करते है।

हाइड्रोकार्बन का उपयोग प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार के कैमिकल कार्बनिक उत्पाद बनाने तथा अभिकर्मक के साथ उप्रेरक का काम भी करने का कार्य करते है।

दोस्तों यहाँ पर आपने हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं इसके प्रकार (What are hydrocarbons) हाइड्रोकार्बन क्या है उदाहरण दीजिए इसके प्रकार, आदि के बारे में पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

FAQs for Hydrocarbon





Q.1. हाइड्रोकार्बन क्या है?





Ans. हाइड्रोकार्बन वे रासायनिक यौगिक होते है जो कार्बन तथा हाइड्रोजन के संयोग से मिलकर बने होते है।









Q.2. हाइड्रोकार्बन कितने प्रकार के होते हैं?





Ans. हाइड्रोकार्बन प्रमुख रूप से संतृप्त और असंतृप्त दो प्रकार के होते है।









Q.3. हाइड्रोकार्बन की खोज किसने की थी?





Ans. हाइड्रोकार्बन की खोज 1859 में "कर्नल" एडविन ड्रेक ने की थी.









Q.4. कोयला एक हाइड्रोकार्बन है?





Ans. जी हाँ कोयला एक हाइड्रोकार्बन है कियोकि यह पादप जीवाशम से निर्मित हुआ है।







  • इसे भी पढ़े:-
  1. परमाणु अणु और आयन की परिभाषा Definition of Atom Molecule and Ion
  2. हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्धांत क्या है महत्व और उदाहरण Heisenberg's uncertainty principle
  3. पदार्थ की संरचना और प्रकृति Structure or Nature of Matter
  4. उपधातु किसे कहते है उदाहरण तथा उपयोग What is Metalloid


0/Post a Comment/Comments

в