सीसीटीवी CCTV किसे कहते हैं What is CCTV in hindi



सीसीटीवी CCTV किसे कहते हैं तथा लाभ what is CCTV in hindi

हैलो दोस्तों आपका सभी का हमारे इस लेख सीसीटीवी (CCTV) किसे कहते हैं (What is CCTV in hindi) में बहुत - बहुत स्वागत है। दोस्तों इस लेख में आप सीसीटीवी किसे कहते है? सीसीटीवी का पूरा नाम (Full form) क्या है? 

सीसीटीवी के लाभ आदि जानकारी प्राप्त करेंगे, तो दोस्तों आइये शुरू करते है आजका यह लेख सीसीटीवी (CCTV) किसे कहते हैं:-

इसे भी पढ़े:- सूचना एवं संप्रेषण प्रौद्योगिकी


सीसीटीवी CCTV किसे कहते हैं



सीसीटीवी CCTV किसे कहते हैं। what is cctv in hindi 

सीसीटीवी का पूरा नाम क्लोज सर्किट टेलीविजन (Closed circuit television) है। सीसीटीवी के द्वारा जानकारी घटना, सूचना, या शिक्षण सामग्री का आदान प्रदान एक स्थान से दुसरे स्थान पर प्राप्त किया जा सकता है 

टेलीविजन प्रसारण में पहले किसी भी प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम, (Educational Programm) जानकारी वीडियो आदि को स्टूडियो में रिकॉर्ड कर लिया जाता है।

इसके बाद ट्रांसमीटर द्वारा रिले कर दिया जाता है और टीवी के रिसीवर के रूप में एंटीना होते हैं जिनके माध्यम से टेलीविजन पर इनको दिखाया जाता है।

लेकिन क्लोज सर्किट टेलीविजन CCTV  में साधारण रिले को को एक्सिल केबल के द्वारा टीवी सेट या मॉनिटर तक लाया जाता है।

जिसमें प्रसारण सीधे तौर पर होता है, अर्थात इसमें प्रसारण करने के लिए किसी वीडियो या शैक्षिक  कार्यक्रम को रिकॉर्ड नहीं किया जाता।



किन्तु CCTV में  हम पहले से रिकॉर्ड करके किसी भी प्रोग्राम आदि को प्रसारित कर सकते हैं, उसे दूसरी जगह भेज सकते है।

क्लोज सर्किट टेलीविजन या सीसीटीवी का उपयोग स्कूलों में कक्षाओ में दुकानों में तथा कई ऑफिसों में आसानी से देख सकते है।

इसे भी पढ़े:मांटेसरी स्कूल किसे कहते है

सीसीटीवी CCTV किसे कहते हैं

सीसीटीवी का पूरा नाम क्या है हिंदी में what is full name of cctv in hindi 

सीसीटीवी का पूरा नाम क्या है? ये सवाल अक्सर बच्चे तथा उत्सुक लोग पुँछते है, बहुत से लोग सीसीटीवी का पूरा नाम क्या है? जानने की कोशिश इंटरनेट (Internet) के जरिये करते है।

जिसके परिणाम कई प्रकार के प्राप्त होते है. जिनमें सीसीटीवी (CCTV) का फुल फॉर्म Closed circuit television (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) होता है। और हिंदी में सीसीटीवी को बंद परिपथ टेलीविजन कहते है।

कियोकि यह एक बंद प्रकार के परिपथ मतलब इसमें रिले को को एक्सल केवल के द्वारा मॉनिटर या टेलीविजन से जोड़ा जाता है।

कैमरा का आविष्कार किसने किया और कब किया who invented Camera and when 

कैमरा का अविष्कार सबसे पहले जोहन जॉन (Johann Zahn) ने 1685 में किया था। और उन्होंने ही सबसे पहले कैमरे की डिजाइन का निर्माण किया था 

जो छोटा और कहीं भी ले जाने योग्य था, Johann Zahn, ओकुलस आर्टिफिशियल टेलीडिओप्टिकस सिव टेलीस्कियम (Oculus Artificialis Teledioptricus Sive Telescopium.) के सत्रहवीं सदी के जर्मन लेखक थे।

Nicéphore niepce ने 1814 में सबसे पहला फोटो खींचा था, किन्तु एक आसन तथा सरल फोटो खींचने वाला कैमरा Louis Daquerre ने 1829 में बनाया था।



सीसीटीवी की विशेषताएँ Features of cctv 

सीसीटीवी जिसमें सूचना को को एक्सेल केवल (Excel keval) के द्वारा उस स्थान पर पहुँचाया जाता है, जहाँ उसे प्राप्त करना होता है।

इसमें केवल की लंबाई से दूरी कम हो जाती है। सीसीटीवी का अधिकतम उपयोग शैक्षिक संस्थानों में किया जाता है। सीसीटीवी की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार से हैं:-

  1. सीसीटीवी के द्वारा जो चीजें कक्षा में देखने में मुश्किल होती हैं, उनको आसानी से देख सकते हैं और यह उन वस्तुओं को बड़ा तथा छोटा करके भी दिखा सकता है।
  2. सीसीटीवी के द्वारा एक संस्था से दूसरी संस्था तक जहाँ तक केवल जुड़ी हुई है, वहाँ तक सूचनाओं को शैक्षिक सामग्री को आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
  3. सीसीटीवी के प्रयोग से ही अनुदेशन का विस्तार क्षेत्र बढ़ रहा है।
  4. शैक्षिक संस्थाओं में जिन वस्तुओं या प्रक्रियाओं का प्रदर्शन सभी छात्र एक साथ नहीं देख पाते हैं, वह सीसीटीवी के माध्यम से सभी छात्रों को प्रस्तुत हो जाता है, तथा उसकी बारीकियों को भी समझ सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968

सीसीटीवी के लाभ Benefits of cctv 

अपराधियों की जानकारी - सीसीटीवी अपराधियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि आज के समय में चोरी, डकैती जैसी विभिन्न प्रकार की कुरीतियाँ जन्म ले रही है

इसलिए सीसीटीवी निगरानी के लिए प्रयोग किया जाता है। सीसीटीवी का मुख्यत: प्रयोग दुकानों मॉल सार्वजनिक स्थानों

आदि पर घटिया चोरी आपराधिक शरारतों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। ताकि इन  सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद - सीसीटीवी कैमरा सिस्टम द्वारा विभिन्न प्रकार की छवि और वीडियो अक्सर रिकॉर्ड किए जाते हैं

और एक डेटाबेस में संग्रहित भी होते रहते हैं। इन रिकॉर्ड्स को हम जब चाहे तब देख सकते हैं, और एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी पहुंचा सकते हैं।

कर्मचारियों की सुरक्षा - सीसीटीवी के द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा भी होती है। आज के समय में ग्राहक सेवा केंद्रों में सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है।

वहाँ पर कर्मचारियों के साथ होने वाले मौखिक दुर्व्यवहार शारीरिक हमला सब सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो जाते हैं।

अपराधियों को सजा देने में आसानी होती है। इसके साथ ही यह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं।

मुकदमों में साक्षी - सीसीटीवी कैमरा प्रणाली के द्वारा विभिन्न प्रकार की आपराधिक प्रवृत्तियों में साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया जाता है।

अपराध में वीडियो छवि कानूनी मामलों में एक बेस्ट सबूत के रूप में सीसीटीवी की फुटेज को माना गया है, जो कानूनी दावे करने में सहायता प्रदान करता है।



सीसीटीवी कैमरा सिस्टम के नुकसान cctv camera System Disadvantages

हमेशा काम नहीं करना - सीसीटीवी कैमरा सिस्टम आपके कार्यालय या घर के हर क्षेत्र की हर समय निगरानी नहीं कर सकता है।

क्योंकि इसे बंद भी किया जा सकता है तथा इसको तोड़ा भी जा सकता है इसीलिए लोग अपराध की रोकथाम के लिए एक मूर्खतापूर्ण प्रयास का तरीका मानते हैं।

गोपनीयता की चिंता - सीसीटीवी कैमरा के द्वारा किसी भी सुरक्षा प्रणाली की डिवाइस की बात आती है तो वहाँ  पर गोपनीयता की बातें प्रकट होने लगती है।

क्योंकि बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ पर कर्मचारियों की गोपनीयता संस्था की गोपनीयता की बात आती है, तो वहाँ पर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा यह सब बातें उजागर होती हैं।

जिससे कई बार कर्मचारी का मनोबल कम हो जाता है  जो उत्पादकता को बाधित करता है।

प्रारंभिक लागत  - सीसीटीवी कैमरा के द्वारा जो भी कार्य किए जाते हैं वह अधिक खर्चीला होते हैं। क्योंकि सीसीटीवी कैमरा की लागत अधिक होती है।

जिसे हर एक व्यक्ति सहन नहीं कर पाता और व्यक्ति को सीसीटीवी के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है।

दोस्तों इस लेख में आपने सीसीटीवी किसे कहते है?(What is CCTV) सीसीटीवी का पूरा नाम क्या है? सीसीटीवी के लाभ आदि के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. ई-मेल की जानकारी Information of Email
  2. संघ आर्थ्रोपोडा की जानकारी Phylum arthropoda

0/Post a Comment/Comments

в