नीम का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name of neem
हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के हमारे इस लेख नीम का वानस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of Neem) में।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से आज आप नीम का वनस्पतिक नाम (neem ka vanaspatik naam) नीम का कुल नीम का आर्थिक और औषधीय महत्व के बारे में जानेंगे, तो आइए शुरू करते हैं, आज का यह लेख नीम का वनस्पतिक नाम और कुल:-
- इसे भी पढ़े:- तुलसी का वनस्पतिक नाम कुल और महत्व
नीम क्या है what is neem
नीम भारतीय मूल का प्रणर्पाती बहूवर्षीय वृक्ष है, जो पादप जगत के अंतर्गत मेलिऐसी कुल से संबंध रखता है तथा भारतवर्ष के आसपास के देशों नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि में बहुतायत में पाया जाता है।
नीम का वृक्ष पर्यावरण (Environment) के लिए बहुत ही अच्छा होता है, जो 15 से 20 मीटर ऊंचा होता है, जबकि इसका तना छोटा और सीधा होता है।
नीम का रंग सफेद लाल, धुसर हो सकता है, जबकि इसका आवरण शल्कीय और कठोर होता है। नीम की पत्तियाँ 1 से 3 इंच की गहरे हरे रंग की होती है, जबकि इनकी जो नई पत्तियाँ उत्पन्न होती हैं, उनका रंग थोड़ा बैगनी होता है, जिन्हे कोपले कहते है।
नीम का वैज्ञानिक नाम और कुल Botanical name and family of Neem
पर्यावरण के लिए अनुकूलित तथा आयुर्वेद में एक खास महत्व रखने वाला भारतीय मूल का पौधा नीम पादप जगत के अंतर्गत आता है।
नीम का वैज्ञानिक नाम, नीम का द्वीपद नाम और वनस्पतिक नाम एजाडिरेक्टा इंडिका (Azadirachta Indica) है, जबकि यह मेलिऐसी (Meliaceae) कुल से संबंध रखता है।
नीम का आर्थिक महत्व Economic importance of neem
नीम का पेड़ एक बहुवर्षीय पौधा है, जिसके कई आर्थिक महत्व है। नीम का तना बहुत ही सख्त होता है, इसलिए इसकी लकड़ी का उपयोग फर्नीचर उद्योग में होता है। नीम की अन्य लकड़ियों का उपयोग ईंधन
के रूप में तथा लकड़ियों से प्राप्त चूर्ण (बुरादा) का उपयोग भी ईंधन के रूप में होता है। नीम की पत्तियों, छाल, तथा फल (निबोली) का उपयोग भी औषधि उद्योग में किया जाता है।
नीम का औषधीय महत्व Medicinal importance of neem
नीम के सम्पूर्ण शरीर का उपयोग विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता है। इसीलिए भारतीय आयुर्वेद में नीम का एक खास महत्व प्राप्त है।
नीम घनवटी औषधि का उपयोग रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तथा मधुमेह में किया जाता है, जबकि प्राचीन काल में नीम की छाल से ही मलेरिया रोग (Malaria) की औषधि सिनकोना बनाई जाती थी।
इसकी छाल का उपयोग बुखार और गठिया के उपचार में भी होता है। नीम की पत्तियाँ भी कई औषधीय गुण रखती है। नीम की पत्तियों को पीसकर लुगदी बना लेते है, जिसका उपयोग फोड़े - फुंसी, फ्रेक्चर, आदि के उपचार में किया जाता है।
नीम की पत्तियाँ खाने से मुँह के कीड़े, बैक्टीरिया, खत्म होते है, मुँह का स्वाद ठीक होता है पाचन तथा आहारनाल के रोग ठीक होते है।
नीम की निबोली का उपयोग करके उसका तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के शारीरिक विकारों में होता है, जैसे कि गठिया के उपचार में, दर्द के उपचार में कमर दर्द के उपचार में लेप्रोसी (leprosy) उपचार में आदि।
नीम के 10 फायदे in hindi
- नीम एक ऐसा पेड़ है, जिसका पूरा शरीर जैसे पत्तियाँ, तना, छाल, फल सभी विभिन्न तरीके से उपयोग में आते है।
- नीम की दातुन करने से मुँह के बैक्टीरिया, वायरस नष्ट हो जाते है, दांत और मसूड़े ठीक रहते है।
- नीम की कोपले खाने से रक्त शोधन होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- पत्तियों को उबालकर उसके पानी से नहाने से त्वचा के रोग खत्म होते है, त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
- पत्तियों के लेप से फोड़े फुंसियो जानवरो के घावों को भरने में काम आता है।
- नीम की पत्तियों को घर के आसपास जलाकर मच्छर भगाये जाते है।
- नीम की निबोली से तेल निकालकर उसका उपयोग दर्दनिवारक की तरह किया जाता है।
- नीम की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर तथा ईंधन के लिए होता है।
- नीम हमारे आसपास ऑक्सीजन प्रवाहित करते है, तथा पर्यावरण को प्रदूषणरहित बनाते है।
- नीम का उपयोग वर्तमान में कई आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयाँ बनाने में किया जाता है।
दोस्तों आपने यहाँ पर नीम का वानस्पतिक नाम और कुल, (neem ka vanaspatik naam) नीम का वैज्ञानिक नाम और कुल (Botanical name and family of Neem) तथा महत्व के बारे में पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
FAQs for Neem
नीम का सामान्य नाम क्या है?
नीम का सामान्य नाम नीम ही होता है।
नीम के पत्ते में कौन कौन से विटामिन पाए जाते हैं?
नीम के पत्ते में विटामिन सी (Vitamin -C) पाया जाता है।
नीम के पेड़ की उम्र क्या है?
नीम के पेड़ की आयु 80-90 वर्ष होती है।
इसे भी पढ़े:-
- नारियल का वनस्पतिक नाम कुल और महत्व Botanical name of coconut
- अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम कुल और महत्व Botanical Name of Ashvgandha
- कपास का वनस्पतिक नाम कुल और महत्व Botanical Name of Cotton
- लोंग का वनस्पतिक नाम Botanical Name of Clove


Post a Comment