छोटा बच्चा मगरमच्छ को पीठ पर ले जाते दिखा
सोशल मीडिया पर आये दिन कई प्रकार के आश्चर्यजनक तथ्य देखने को मिलते है, जो कई केटेगरियों से जुड़े होते है जैसे हास्य, मनोरंजन, घटना, राजनीति आदि और ऐसे तथ्य लोगो को बहुत पसंद आते है, और वे जमकर उसको शेयर करते है। सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर ऐसे कई आश्चर्यजनक विडिओ फोटोज देखने को मिलते है,
जिन्हे देख लोग दांतो तले उँगलियाँ दवा लेते है। ऐसा ही एक फोटोज और वीडिओ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा जिसे देख लोग काफी अचंभित है।
सोशल मीडिया पर एक 10 से 12 साल की उम्र का बालक जिसके बदन पर शर्ट भी नहीं है केवल एक पेंट पहने हुए है वह अपने ही कद के एक मगरमच्छ को अपने पीठ पर लादकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
इसे भी पढ़े:- आतंकवाद क्या है कारण और निवारण
विक्रम बैताल की तरह मगरमच्छ को ले जाते दिखा 10 साल का बच्चा
जी हाँ सोशल मीडिया पर एक फुटेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लगभग 10 साल का बच्चा अपने पीठ पर अपनी लम्बाई के बराबर मगरमच्छ को ऐसे लादकर ले जा रहा है जैसे महाराज विक्रम बैताल को।
बच्चे की बहादुरी देखकर लोग काफी कमैंट्स और लाइक कर रहें है कियोकि मगरमच्छ को ले जाते वक्त बच्चे को जरा भी डरा हुआ नहीं पाया गया जबकि उसने अपने वदन पर शर्ट भी नहीं पहने थी।
बच्चा मगरमच्छ के अगले पैरों को अपने दोनों हाँथो से पकडे हुए पीठ पर लादे दिखाई दिया वह जानवर जिसे देख लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते है वह लड़का वेखौफ उसे लेकर जा रहा था। दुनियाँ में कई ऐसे जानवर है जो खूंखार प्रवृति के होते है और उनके चुंगल में आने के बाद केवल प्राण ही छूटते है
शरीर नहीं ऐसा ही एक जल और थलचर प्राणी है मगरमच्छ जो जानवरो और इंसानो को अपने मजबूत जबड़ो में जकड ले तो छूटना मुश्किल हो जाता है,किन्तु यहाँ बच्चें द्वारा मगरमच्छ को अपनी पीठ पर ले जाते देख लोग काफी अचंभित है.
वीडिओ में आप साफ देख सकते है कि कैसे यह बच्चा उस जिन्दा मगरमच्छ को बेखौफ होकर अपनी पीठ की सवारी करा रहा है, जब छोटे - छोटे बच्चें छोटे छोटे घरेलु जानवरो से डरते है वहीं यह बच्चा खतरनाक जानवर को ले जा रहा है, जिसे देख सभी लोग उसे काफी पसंद कर रहे है।
इसे भी पढ़े:-

Post a Comment