इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय Indira Gandhi National Open University
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से
आप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना तथा उसके द्वारा संचालित प्रोग्राम के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों करते है, यह लेख शुरू इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय:-
- इसे भी पढ़े:- डॉ.बी.आर अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय Indira Gandhi National Open University
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना 1985 में दिल्ली में हुई थी, जो भारत का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का मुख्यालय (Headquarter) दिल्ली में है, जिसके कुलपति भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जबकि उपकुलपति नागेश्वर राव जी हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई विश्वविद्यालय शिक्षा की मांग को और दूरस्थ शिक्षा की मांग को पूरा करना था।
वर्तमान में इसमें भारत देश के विद्यार्थियों के साथ लगभग 30 देशों के विद्यार्थी सहित 40 लाख से भी अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना Establishment of Indira Gandhi National Open University
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना का इतिहास 1070 से शुरू होता है, उस समय भारत देश में उच्च शिक्षा की माँग बढ़ती जा रहीं थी।
तब भारतीय शिक्षा मंत्रालय ने 1970 में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसके अध्यक्ष बी के राव जी थे, इस विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मुक्त विश्वविद्यालय से संबंधित विचार विमर्श करना था।
इस विचार गोष्ठी में कई विद्वान लोगों और नेताओं के द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पक्षों पर विचार विमर्श हुआ और भारत देश में इसको
आरंभ करने पर विचार किया गया।
अन्त में इस गोष्ठी में यह निष्कर्ष भी निकाला गया, कि मुक्त विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करके एक नवीन विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए
जिससे कि भारत के युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की सुविधाएँ तथा अवसर प्रदान किए जा सकें। इस गोष्टी ने यह भी संतुष्टि प्रदान की कि भारत में यूरोपीय देशों के साथ ही मुक्त विश्वविद्यालयों की स्थापना हो
इस गोष्ठी में अनेक सुझाव दिए गए जिनमें कुछ सुझाव मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य से वित्त कार्य एवं उत्तरदायित्व के विषय में भी थे।
इस गोष्टी के सुझाव के आधार पर ही भारत सरकार ने 8 सदस्यों की एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया, जिसके इस सभापति और चेयरमैन
श्री जी पारथासाथी थे, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे।
इन सब प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत की संसद में राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना
के विषय में एक विधेयक प्रस्तुत किया और अगस्त 1985 में संसद के दोनों सदनों ने इस विधेयक को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।
इस प्रकार से 20 सितंबर 1985 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना कर दी गई।वर्तमान समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एक विस्तृत, दूरस्थ शिक्षण संस्था मानी जाती है।
जिसे संक्षिप्त में इग्नू के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने विद्यार्थियों की संख्या के दृष्टिकोण से पाठ्यक्रमों तथा उनकी भूमिका के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थियों के माध्यम से अनेक प्रकार के कार्यक्रम भी विकसित किए गए हैं। इनमें से कुछ कार्यक्रम प्रत्यक्ष रूप से डिग्री डिप्लोमा से भी जुड़े हुए हैं,
जबकि कुछ पाठ्यक्रम डिग्री उपाधि आदि से भी जुड़े हुए हैं। इस प्रकार की उपाधियों के लिए एक से अधिक विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक कार्यक्रम के
अंतर्गत कुछ पाठ्यक्रम प्रत्येक पाठ्यक्रम में कुछ खंड तथा प्रत्येक खंड में कुछ इकाइयाँ होती हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम मॉड्यूलर स्वरूप का होता है
तथा उसके निश्चित मापदंड भी होते हैं और पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के लिए निर्धारित क्रेडिट स्कोर प्राप्त करना आवश्यक होता है।
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के उद्देश्य Objectives of Indira Gandhi Open University
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उन छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना जो विद्यालयों महाविद्यालयों से बहुत दूर अपने गांव में रहते हैं।
देश की अर्थव्यवस्था तथा देश के नौजवानों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के अवसर प्रदान करने के लिए कई डिग्री डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज उपलब्ध कराना।
विभिन्न कार्यों में लगी हुए ग्रहणी नौजवान, तथा व्यवसायी लोगों को उच्च शिक्षा से जोड़ना।
देश के लोगों के लिए ज्ञान प्राप्ति के स्रोत ज्ञान के स्तर को बढ़ाना कई शोध प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त कराना।
देश के निर्धन तथा उन सभी वर्ग के लोगों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कराना जो किन्हीं भी कारणों के फलस्वरुप उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए।
विश्ववि़द्यालय स्तर की शिक्षा की एक नवाचारी प्रणाली को बढ़ावा देना जो पद्धतियों एवं अध्ययन गति, पाठयक्रमों का सम्मलित, नामाकंन हेतु पात्रता, प्रवेश आयु, परीक्षा संचालन और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रमों के संचालन के मामले में उदार एवं मुक्त हो।
संस्थाओं और मुक्त तथा दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा प्रदत कार्यक्रमों का समन्वयन, मूल्यांकन तथा प्रत्यायित करना और साथ ही संस्थाओं को ऐसे उपायों के जरिए, जो उचित समझा जाए, घटिया पाठयक्रम तथा कार्यक्रम संचालित करने से रोकना।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में About Indira Gandhi National Open University
विश्वविद्यालय का नाम - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय का प्रकार - मुक्त विश्वविद्यालय
स्थापना - 1985
कुलपति - रामनाथ कोविंद
उपकुलपति - नागेश्वर राव
स्थान - मैदान गढ़ी दिल्ली (भारत)
वेबसाइट - http://www.ignou.ac.in/
दूरभाष - 011 2957 2513
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रम Programs conducted by Indira Gandhi National Open University
अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम Undergraduate Program:- Bachelor of Arts, BA Honors History, BA Honors Psychology, BA Honors Political Science, BSc Honors Anthropology, Bachelor of Science in Biotechnology, Bachelor of Commerce (B.com) Bachelor of Arts in Hindi, Bachelor of Arts in English, Bachelor of Arts in Urdu, Bachelor of Education, (B.ed) Bachelor of Social Work के साथ विभिन्न प्रकार के कई अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम्स इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जाते है।
पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम Post Graduate Program:- Master of Commerce (M.com) Master of Science (Msc) Master of Education (M.ed) Master of Business Administration (MBA) Master of Computer Application (MCA) Master of Arts (MA) Master of Social Work Master in Anthropology, Master of Library and Information Technology, Master of Tourism and Travel Management के साथ ही विभिन्न प्रकार के मास्टर प्रोग्राम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जाते है।
डिप्लोमा प्रोग्राम Diploma program:- Diploma in Dairy Technology, Diploma in Event Management, Diploma in Value Education, Diploma in Nutrition and Health Education, Diploma in Critical Care Nursing, Diploma in Urdu, के साथ अन्य कई प्रकार के डिप्लोमा प्रोग्राम राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जाते हैं।
सर्टिफिकेट प्रोग्राम Certificate Program:- Certificate in Bee Keeping, Certificate in Business Skills, Certificate in Consumer Protection, Certificate in Disaster Management, Certificate in Food and Nutrition, Certificate in Different Languages, के अलावा विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स पीएचडी, तथा अन्य कई प्रोग्राम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जाते हैं।
दोस्तों इस लेख में आपने इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) के बारे में पढ़ा आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
- इसे भी पढ़े:-

Post a Comment