सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र Sodium chloride formula

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र Sodium chloride formula

हैलो दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र (sodium chloride formula) में। दोस्तों इस लेख में आप सोडियम क्लोराइड क्या है?

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र, सोडियम क्लोराइड का रासायनिक नाम के साथ सोडियम क्लोराइड बनाने की विधि और सोडियम क्लोराइड के उपयोग जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र:-

एल्यूमीनियम का रासायनिक सूत्र

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र

सोडियम क्लोराइड क्या है what is Sodium chloride 

सोडियम क्लोराइड जिसे साधारण भाषा में नमक कहा जाता है, सोडियम धातु का एक अकार्बनिक यौगिक होता है, जिसे अन्य नाम सोडियम क्लोराइड, रॉक साल्ट तथा सैलाइन के नाम से जाना जाता है।

सोडियम क्लोराइड का निर्माण सोडियम तथा कलोरीन के मध्य आयनिक बंध के कारण होता है, जो एक मजबूत बंध होता है। सोडियम क्लोराइड देखने में सफेद क्रिस्टलीय ठोस तथा स्वाद में खारा होता है,

जो समुद्री जल में अधिक पाया जाता है और समुद्री जल के वाष्पीकारण के फलस्वरुप सोडियम क्लोराइड अर्थात नमक को प्राप्त किया जाता है जिसका सबसे प्रमुख उपयोग भोजन में करते है।

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र Sodium chloride formula

सोडियम क्लोराइड सोडियम और क्लोरीन धातु से मिलकर बना हुआ है। सोडियम धातु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,1 होता है अतः सोडियम धातु को अष्टक पूरा करने के लिए 7 इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता है,

जबकि वह अपना एक इलेक्ट्रॉन देकर भी अपना स्थायित्व (अष्टक) प्राप्त कर सकता है, वहीं दूसरी तरफ क्लोरीन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 होता है अर्थात क्लोरीन को अपना अष्टक पूरा करने के लिए एक इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता है

इसलिए सोडियम अपना एक इलेक्ट्रॉन क्लोरीन को दे देता है, तथा क्लोरीन के साथ सहयोग करके आयनिक बंध के द्वारा एक यौगिक का निर्माण कर देता है, जिसे सोडियम क्लोराइड कहा जाता है।

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र NaCl होता है, जिसमें सोडियम एक पॉजिटिव चार्ज Na+ और क्लोरीन पर एक नेगेटिव चार्ज  Cl- रखता है।

सोडियम क्लोराइड बनाने की विधि Manufecturing of sodium chloride

सोडियम क्लोराइड बनाने की विधि - सोडियम क्लोराइड जिसे साधारण नमक कहते हैं, जिसका उपयोग हर घर में होता है वह रासायनिक दृष्टि से प्रबल अम्ल तथा प्रबल क्षार से बना लवण होता है।

सोडियम क्लोराइड के विलयन का pH 7 होता है, अर्थात् यह उदासीन प्रकृति का होता है। सोडियम क्लोराइड को प्रयोगशाला में बनाया जा सकता है, किन्तु यह विधि मंहगी होती है,

व्यापारिक स्तर पर समुद्र के जल या खारे पानी से सोडियम क्लोराइड को बनाया जाता है। खारे पानी के स्रोत जैसे समुद्र, झीलें आदि के पास क्यारियाँ बना देते है, जब ज्वाऱ भाटा का पानी इनमें भर जाता है

तो क्यारियों को ऊँचा कर देते है और धूप में सूखने को छोड़ देते है, जिससे जल का वाष्पीकरण हो जाता है और क्यारियों में नमक बचता है, जिसमें कई अशुद्धियाँ होती है, जैसे मैग्नीशियम क्लोराइड, कैल्शियम क्लोराइड, कंकड़, पत्थर, मिट्टी आदि।

अब सोडियम क्लोराइड शुद्ध रूप में प्राप्त करने के लिए फैक्ट्रीयों में लाया जाता है जहाँ पर NaCI के संतृप्त विलयन से भरी बड़ी-बड़ी टंकियों में हाइड्रोजन क्लोराइड गैस (HCI) प्रवाहित की जाती है,

जिससे शुद्ध नमक (NaCI) अवक्षेपित हो जाता है, जिसे एकत्रित कर लिया जाता है। प्रयोगशाला में (HCl)हाईड्रोजन क्लोराइड की क्रिया NaOH सोडियम हाईड्रोक्साइड

से कराने पर NaCl और H2O का निर्माण होता है, जबकि अन्य कई विधियों से भी सोडियम क्लोराइड को प्रयोगशाला में बनाया जा सकता है।

सोडियम क्लोराइड के उपयोग Uses of sodium chloride

सोडियम क्लोराइड एक अकार्बनिक पदार्थ होता है, जिसका सर्वाधिक उपयोग खाद्य पदार्थों में और खाद्य पदार्थों के संरक्षण में किया जाता है।

रासायनिक प्रयोगशाला में सोडियम क्लोराइड से ब्राइन बनाते है, जिसका उपयोग कई रासायनिक क्रियाओं को पूर्ण करने में होता है। मानव शरीर में सोडियम क्लोराइड कई क्रियाओ के संचालन तथा चायपचयी क्रियाओं को पूर्ण करने में सहयोग करता है।

दोस्तों आपने यहाँ सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र (Sodium chloride formula) के साथ सोडियम क्लोराइड का रासायनिक नाम तथा अन्य तथ्य पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. युरेनियम का रासायनिक सूत्र, नाम यौगिक तथा उपयोग
  2. सोना का रासायनिक नाम यौगिक तथा उपयोग
  3. सीसा का रासायनिक नाम यौगिक तथा उपयोग



0/Post a Comment/Comments

в