एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र Aluminium rasayanik sutra

एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र Aluminium rasayanik sutra  

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र (Aluminium rasayanik sutra) में। दोस्तों इस लेख में आप एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र के साथ एलुमिनियम क्या है?

एलुमिनियम का अयस्क तथा प्राप्ति, एलुमिनियम के रासायनिक तथा भौतिक गुणों के साथ ही उपयोग तथा योगिकों के बारे में पड़ेंगे। तो आइये शुरू करते है यह लेख एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र:-

सीसा का रासायनिक नाम सूत्र यौगिक तथा उपयोग

एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र

एलुमिनियम क्या है What is Aluminium

एलुमिनियम एक रासायनिक धातु तत्व होता है, जो पृथ्वी पर सबसे अधिक संयुक्त अवस्था में पाया जाता है। एलुमिनियम सफेद चमकदार आघातवर्ध तथा तन्य धातु होती है, जिसको मेंडलीफ की आवर्त सारणी

में P ब्लॉक में रखा गया है। एलुमिनियम का उपयोग घरेलु तथा रासायनिक दोनों स्तरों पर होता है और इसका निष्कर्षण प्रमुख रूप से बॉक्साइट अयस्क से किया जाता है। 

एलुमिनियम का अयस्क तथा प्राप्ति Aluminum ore and recovery

एलुमिनियम एक ऐसा धातु तत्व होता है, जो प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाया जाता है, यह विभिन्न प्रकार के यौगिकों के रूप में पाया जाता है।

एल्युमीनियम भूपर्पटी में सबसे अधिक पाया जाने वाला धातु तत्व होता है, जो सबसे अधिक जलयोजित बॉक्साइड के रूप में देखने को मिलता है।

इसके आलावा कोरंडम, फेल्सपार, क्रायोलाइट आदि में भी एलुमिनियम मिल जाता है, किंतु एलुमिनियम का अयस्क बॉक्साइट जिसे एलुमिना भी कहते है से निष्कर्षण सबसे अधिक किया जाता है। एलुमिनियम का निष्कर्षण बॉक्साइट अयस्क से विद्युत अपघटन विधि के द्वारा किया जाता है।

एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र Aluminium rasayanik sutra

एलुमिनियम एक धातु तत्व होता है, जिसका रासायनिक नाम एल्युमिनियम ही होता है, जबकि इसको Al के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। एल्युमीनियम का सबसे अधिक निष्कर्षण एल्यूमीनियम के

अयस्क बॉक्साइट से किया जाता है, जिसे एलुमिना के नाम से भी जाना जाता है और एल्युमीना का रासायनिक सूत्र Al2O3 होता है, जो रासायनिक तौर पर एल्युमीनियम ऑक्साइड होता है।

एलुमिनियम के बारे में अन्य जानकारी Other information of Aluminium

तत्व का नाम :- एलुमिनियम
ऑक्सीकरण संख्या :- +3
परमाणु संख्या :- 13
परमाणुभार :- 26.97
आपेक्षिक घनत्व:- 2.703
एलुमिनियम का गलनांक:- 660.3 °C
एलुमिनियम का क्वथनांक :- 2,470°C
एलुमिनियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास :- 1s2, 2s2, 2p6, 3s2, 3p1

एल्यूमीनियम के रासायनिक और भौतिक गुण Chemical and Physical Properties 

एलुमिनियम एक क्रियाशील धातु तत्व होती है, जो चाँदी के समान चमकीली दिखाई देती है। यह विधुत तथा ऊष्मा की सुचालक, आघातवर्धनीय तथा तन्य धातु होती है, जिसके गुण के कारण इसका उपयोग कई प्रकार से बड़े बड़े स्तर पर किया जाता है।

एलुमिनियम हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घुलकर हाइड्रोजन गैस का निर्माण करती है तथा एलुमिनियम क्लोराइड बना देती है, जबकि तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से क्रिया करने पर यह  हाइड्रोजन गैस मुक्त करने के साथ ही सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ

एल्युमिनियम सल्फेट का निर्माण कर देती है और SO2 गैस बाहर निकल जाती है। एल्यूमीनियम धातु हैलोजन से भी सहयोग करके क्रिया करती है और हेलाइड का निर्माण करती है, जबकि नाइट्रोजन के साथ क्रिया करने पर यह एलुमिनियम नाइट्राइट का निर्माण कर देती है।

एल्यूमीनियम के यौगिक Compound of Aluminium

एल्यूमीनियम क्रियाशील धातु होने के कारण क्लोराइड, सल्फेट, ऑक्साइड जैसे योगिको का निर्माण करती है। एल्यूमीनियम के कुछ यौगिक निम्न प्रकार से है:- 

एलुमिनियम क्लोराइड Aluminum chloride

एलुमिनियम क्लोराइड का निर्माण एलुमिनियम की क्रिया सांन्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से कराने पर होती हैं, जिसका उपयोग उत्प्रेरक के रूप में फ्रिडल क्राफ्ट अभिक्रिया (Friedel Craft reaction) में व्यापक तौर पर किया जाता है।

एलुमिनियम क्लोराइड गैसोलीन के उत्पादन में भी उत्प्रेरक रूप में कार्य करता है, जबकि पेट्रोलियम के भजंन में अनाद्र एलुमिनियम क्लोराइड का उपयोग किया जाता है। एलुमिनियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र Alcl3 होता है।

पोटाश एलम Potash Alum

पोटाश एलम द्विकलवण तथा सामान्य तौर पर फिटकरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट तथा रासायनिक सूत्र K2SO4. Al2(SO4).324H2O होता है। पोटाश एलम का उपयोग रक्त प्रवाह रोकने में कागज एवं चमड़ा उद्योग में जल को सामान्य बनाने में किया जाता है।

एल्यूमीनियम कार्बाइड Aluminum Carbide

एल्युमीनियम कार्बाइड को मिथेनाइड के नाम से भी जाना जाता है, इसका रासायनिक सूत्र (Al4C3) होता है। जब एलुमिनियम कार्बाइड की प्रतिक्रिया जल के साथ कराई जाती है, तब मीथेन गैस का निर्माण होता है।

एल्यूमीनियम हाइड्रोक्साइड Aluminum hydroxide

एलमुनियम हाइड्रोक्साइड (Aluminum Hydroxide) का रासायनिक सूत्र (Al(OH3) होता है, जिसका उपयोग कपड़ों को अदाहय बनाने तथा जल रोधी कपड़े तैयार करने में किया जाता है।

एल्यूमीनियम सल्फेट Aluminum sulfate

एल्यूमीनियम सल्फेट को हेयर साल्ट के नाम से भी जाना जाता है, जिसका रासायनिक सूत्र Al2(SO4)3.18H2O होता है। एल्यूमीनियम सल्फेट का उपयोग कपड़ों की छपाई रंगाई में तथा फिटकरी उद्योग मैं फिटकरी के निर्माण में किया जाता है।

ऐलुमिना Alumina

ऐसे प्रमुख रूप से एलुमिनियम ऑक्साइड के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह बॉक्साइट अयस्क से ही तैयार किया जाता है, जो सफेद चूर्ण के समान जल में घुलनशील होता है। यह अम्ल और क्षार दोनों से क्रिया करता है। इसका उपयोग कृत्रिम रत्न बनाने में उत्प्रेरक के रूप में तथा भट्टीयों के स्तर बनाने में किया जाता है।

एलुमिनियम के उपयोग Uses of aluminum

एलुमिनियम को कई धातुओं के साथ मिश्र करने पर विभिन्न प्रकार के उपयोग लायक बना दिया जाता है. जैसे कि एलमुनियम ब्रांज का उपयोग बर्तन, सिक्का निर्माण में मैग्नेलियम मिश्र धातु का उपयोग वायुयान के निर्माण में किया जाता है।

ड्यूरेलुमिन का उपयोग प्रेशर कुकर वायुयान के निर्माण में किया जाता है। एलुमिनियम का उपयोग घरेलू बर्तन बनाने के लिए विद्युत संचालन में तार बनाने के लिए, लोहा मैगनीज आदि धातुओं के

ऑक्साइड को धातु में अवकृत करने में उपयोग में लाया जाता है। एलुमिनियम के पतले परत को मिठाई, सिगरेट आदि पर लपेटने के लिए भी उपयोग में लाया जाता हैं।

दोस्तों यहाँ पर आपने एल्युमीनियम का रासायनिक सूत्र (Aluminium rasayanik sutra) के साथ ही अन्य तथ्य पड़े आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।  

इसे भी पढ़े:-

  1. युरेनियम का रासायनिक नाम सूत्र यौगिक तथा उपयोग
  2. सोना का रासायनिक नाम सूत्र यौगिक तथा उपयोग
  3. सोडियम का रासायनिक नाम सूत्र यौगिक तथा उपयोग
  4. सोडियम सल्फेट का रासायनिक नाम सूत्र प्राप्ति तथा उपयोग


0/Post a Comment/Comments

в