अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name Ashwagandha

अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम कुल Botanical name of Ashwagandha

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of Ashwagandha) में।

दोस्तों इस लेख में आप अश्वगंधा क्या है? अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल के साथ ही अश्वगंधा का आर्थिक महत्व जान पायेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल:-

पादप जगत का वर्गीकरण

अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल

अश्वगंधा क्या है What is Ashwagandha

अश्वगंधा औषधीय महत्व के एक द्वीबीजपत्री पौधे का नाम है, जो शुष्क स्थानों पर उगता है या फिर इसकी खेती की जाती है। इसकी जड़ का उपयोग कई

बीमारियों और शक्तिबर्धक टॉनिक बनाने में किया जाता है। अश्वगंधा के पौधे को अधोझाड़ी पौधा भी कहते है, जो शाखाओं में विभाजित होता है और इनमें तारों के समान रोम पाए जाते है।

अश्वगंधा के पौधे की लम्बाई लगभग 1.5 मीटर होती है, जबकि इसकी पत्तियाँ लगभग 10 सेमी लम्बी और अंडाकार होती है।

अश्वगंधा के पौधे में पीले हरे रंग के लगभग 1 सेमी लंबे और फल लाल चिकने 6 मिमी व्यास के होते है। इनके चारों और बाहदलों का पतला आवरण चढ़ा रहता है।

अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल

अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name and family of Ashwagandha

अश्वगंधा जिसे सबसे गुणकारी औषधीय महत्व प्राप्त है पादप जगत के मैग्नोलियोफाइटा के अंतर्गत आता है। अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम विथानिया सोम्निफेरा (Withania somnifera) होता है, जबकि अश्वगंधा सोलेनेसी (Solanaceae) कुल से सम्बन्ध रखता है।

अश्वगंधा का आर्थिक महत्व Economic importance of ashwagandha

  1. अश्वगंधा पौधे की जड़ बड़ी ही गुणकारी होती है, इसलिए इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है।
  2. विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं और टॉनिक के निर्माण में अश्वगंधा की जड़ो का उपयोग किया जाता है।
  3. अश्वगंधा औषधी बलवर्धक और वीर्यबर्धक होती है, इसलिए इसका उपयोग गुप्त रोग, सेक्स सम्बंधित रोग, शारीरिक कमजोरी आदि के उपचार में किया जाता है।
  4. अश्वगंधा की जड़ में प्रतिजैविक के गुण भी पाए जाते है इसलिए यह एंटीबायोटिक की तरह कार्य करती है।
  5. गठिया, मूत्र रोगों में भी अश्वगंधा की जड़ो का उपयोग किया जाता है।

दोस्तों आपने यहाँ अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of Ashwagandha) तथा महत्व के बारे में पड़ा। आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल
  2. कपास का वनस्पतिक नाम और कुल
  3. पादप होर्मोन्स क्या है उनके प्रकार तथा कार्य


0/Post a Comment/Comments

в