सामान्य जुखाम क्या है लक्षण उपाय What is common cold, symptoms and remedies

सामान्य जुखाम क्या है लक्षण उपाय What is common cold, symptoms and remedies

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के हमारे इस लेख सामान्य जुखाम क्या है सामान्य जुकाम के लक्षण तथा उपाय (What is common cold, symptoms and remedies) में।

दोस्तों एक लेख के अंतर्गत आप सामान्य जुखाम किसे कहते हैं? सामान्य जुकाम के लक्षण क्या है? सामान्य जुखाम का कारण क्या है? सामान्य जुखाम कैसे फैलता है? के बारे में जानेंगे, तो आइये दोस्तों शुरू करते है यह लेख सामान्य जुखाम क्या है लक्षण उपाय:-

कुष्ठ रोग की दवा और सामान्य जानकारी

सामान्य जुखाम क्या है लक्षण उपाय

सामान्य जुखाम क्या है What is common cold

सामान्य जुखाम एक आम तौर पर देखी जाने वाली ऐसी बीमारी है, जो कभी भी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। कियोकि यह एक ऐसी संक्रमण बीमारी है,

जो अधिकतर व्यक्ति द्वारा झीकने के फलस्वरुप हवा के माध्यम से अन्य व्यक्तियों में फैलती है। इसलिए सामान्य जुखाम को जटिल संक्रामक रोग (Infectious disease) की संज्ञा दी गई है।

यह रोग चार समूहों में पाए जाने वाले अनेक विशिष्ट विषाणुओं में से किसी भी एक विषाणु के संक्रमण के कारण फैल जाती है किंतु यह विषाणु केवल श्वसन पथ को ही संक्रमित करता है, इसका कोई भी प्रभाव फेफड़ों (Lungs) पर दिखाई नहीं देता है।


सामान्य जुकाम का कारण Common cold causes

सामान्य जुकाम एक विशेष प्रकार के वायरस जिसका नाम राइनोवायरस (Rhinovirus) है, के कारण फैलता है, जो छोटे आरएनए विषाणु का जीनोम 7000 न्यूक्लियोटाइडी से निर्मित होता है।

यह वायरस पोलियो वायरस (Polio Virus) के साथ भी निकट संबंध प्रदर्शित करता है, जबकि अगर इसका इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से अध्ययन किया जाता है, तब यह ताज के समान दिखाई देता है।

इस वायरस का कैप्सिड बहुत ढीला होता है, इसीकारण से एंटीरोविषाणु की तुलना में यह अपेक्षाकृत अधिक अम्ल संवेदनशील होता माना जाता है। 

सामान्य जुकाम का संक्रमण Common cold infection

सामान्य जुखाम मुख्य रूप से हवा के माध्यम से फैलता है, यदि कोई सामान्य जुखाम से संक्रमित व्यक्ति छीँकता देता है, तो नाक से निकलने वाले श्राव में कई विषाणु उपस्थित होते है,

और यह वायु के संपर्क में आ जाने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्तियों में पहुँचकर उन्हें संक्रमित कर देते है। इसके साथ ही सामान्य जुखाम प्रदूषित वस्तुओं के संपर्क में आने से भी व्यक्तियों में फैलता है।

सामान्य जुखाम अधिक फैलने का एक कारण और है कि, राइनोविषाणु वातावरण में काफी लंबे तक लगभग 18 वर्ष से अधिक जीवित बने रहने की क्षमता रखते हैं, इसीलिए यह वातावरण के माध्यम से सबसे अधिक फैलने वाला वायरल रोग होता है।

सामान्य जुकाम के लक्षण Common cold symptoms

सामान्य जुखाम ऊपरी श्वसन पथ के अलावा गले साइनस और स्वर कोष को भी प्रभावित करता है। एक बार व्यक्ति जब इस वायरस से संक्रमित हो जाता है,

तो लगभग 15 से 20 घंटे के बाद जुखाम के सामान्य लक्षण व्यक्ति में दिखाई देने लगते हैं और 2 से 4 दिन तक यह लक्षण अपनी चरम सीमा पर भी पहुंच जाते हैं। जब सामान्य जुकाम होता है,

तो व्यक्ति को शुरुआत में थकावट होती है, थोड़ी - थोड़ी ठंड भी लगने लगती है, कभी-कभी व्यक्तियों में हल्का बुखार, जबकि बच्चों में तीव्र ज्वर के

लक्षण देखने को मिलते है। लगभग एक और दो दिन बाद व्यक्ति की नाक बहना भी प्रारंभ हो जाती है और व्यक्ति को थोड़ा-थोड़ा सिर दर्द  होने लगता है।

सामान्य जुखाम 2 से 3 दिन पर चरम स्थिति में पहुँचता है, तब गले में खराश और खांसी उत्पन्न हो जाती है और छोटे बच्चों को तेज बुखार

और उनकी सांसे तेज चलने लगती हैं, किंतु धीरे-धीरे सामान्य उपचार के बाद 7 से 10 दिन के बीच आराम मिलने लगता है।

सामान्य जुकाम का रोकथाम और नियंत्रण Common cold remedies 

सामान्य जुकाम के लिए अभी तक किसी भी प्रकार के टीके की खोज नहीं की जा सकी है। इसकी रोकथाम के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय हैं, जिन्हें अपनाने से जुखाम को रोका जा सकता है:-

सामान्य जुखाम प्रमुख रूप से हवा के माध्यम से फैलता है, इसीलिए सामान्य जुकाम से बचने के लिए जुकाम से संक्रमित लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

जब भी आप किसी से हाथ मिलाते हैं, या किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो आपको हाथ, मुँह, आंखें नाक सभी को धो लेना चाहिए और साफ कपड़े से उन्हें पोंछना चाहिए।

जो व्यक्ति जुखाम से संक्रमित हैं, उन व्यक्तियों को अन्य लोगों से दूर रखना चाहिए तथा उन वस्तुओं का उपयोग भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए जिन वस्तुओं का उपयोग जुखाम से संक्रमित व्यक्ति कर रहे हैं। 

सामान्य जुखाम का कोई सफल इलाज उपचार तो नहीं है, किंतु इनके लक्षणों को देखकर विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवाइयाँ दी जाती हैं,

जिनसे कुछ दिनों में आराम मिल जाता है, किंतु उन दवा का उपयोग किसी योग्य चिकित्सक की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। 

प्रमुख रूप से सामान्य काम में गैर स्टेरॉयडल प्रदाह प्रतिरोधी औषधियाँ जैसे कि आइबूप्रोफेन दर्द से राहत देने के लिए पेरासिटामोल बुखार के लिए तथा अन्य प्रतिजाविको का उपयोग खांसी खराश के लिए किया जाता है। 

घर पर सामान्य जुखाम का उपचार Common cold remedy at home

जब व्यक्ति को सामान्य सर्दी जुखाम होता है, तब शुरुआत में तो लक्षण कम प्रतीत होते हैं, किंतु 2 से 4 दिन के पश्चात इसके लक्षण

चरम सीमा तक पहुंच जाते हैं, जिसके फलस्वरूप शरीर में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएँ उत्पन्न होने लगती हैं जैसे कि नाक बंद हो जाना, सांस लेने में तकलीफ होना, श्वासनलिका में दर्द होना,

बार बार नाक आना, सिर में दर्द होना आदि कई लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में घर पर आप नीम की पत्तियाँ, तुलसी की पत्तियाँ, काली मिर्च, लॉन्ग, अश्वगंधा, मुलेठी, अदरक का काढ़ा

बनाकर पी सकते हैं। यह काढ़ा आप दिन में दो-तीन बार बनाकर पी सकते है, जिससे आपका गला खुल जाएगा, सिरदर्द में राहत मिलेगी, नाक बहना बंद हो जाएगा, शरीर में एनर्जी का संचार होगा।

दोस्तों आपने इस लेख में सामान्य जुखाम क्या है लक्षण उपाय (What is common cold, symptoms and remedies) पढ़ा आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. एचआईवी एड्स के कारण और लक्षण
  2. प्लाज्मोडियम क्या है इतिहास
  3. टाइफाइड क्या है लक्षण कारण और उपचार

0/Post a Comment/Comments

в