विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग What is Vitamin B12

विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग

विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग What is Vitamin B12

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग (What is Vitamin B12 Source Deficiency Disease) में। दोस्तों इस लेख में आप

विटामिन B12 का रासायनिक नाम, विटामिन B12 के स्रोत, विटामिन B12 की कमी के लक्षण के साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे, तो आइये दोस्तों पढ़ते है, यह लेख विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग:-

विटामिन बी 5 क्या है कमी रोग लक्षण उपचार

विटामिन B12 क्या होता है What is Vitamin B12

विटामिन B12 विटामिन बी कांपलेक्स (Vitamin B Complex) का सबसे आखरी विटामिन माना जाता है, जिसके बारे में सबसे पहले अध्ययन स्मिथ तथा पार्कर (Smith and Parker) नामक

वैज्ञानिक ने किया था। उन्होंने 1948 में लिमर से विटामिन B12 को अलग किया था। विटामिन B12 शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक विटामिन माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में विभिन्न प्रकार की

बायोलॉजिकल क्रियाओ (Biological Teaction) में मदद करता है, इसकी कमी होने पर मनुष्य के शरीर में कई अनियमिततायें देखने को मिल सकती है।

विटामिन B12 का रासायनिक नाम Chemical Name of Vitamin B-12

विटामिन B12 ही एक ऐसा विटामिन है, जिसमें कोबाल्ट  तत्व (Cobalt Element) पाया जाता है, इसीलिए यह शरीर की विभिन्न प्रकार की क्रियाओं के लिए भी उत्तरदाई माना जाता है।

विटामिन B12 का रासायनिक नाम साइनोकोबालाएमिन (Cyanocobalamin) होता है, जिसका रासायनिक सूत्र (Chemical Formula) C₆₃H₈₈CoN₁₄O₁₄P जबकि इसका गलनांक 300 डिग्री सेल्सियस होता है।

विटामिन B12 की दैनिक आवश्यकता Daily Requirement of Vitamin B12

विटामिन B12 शरीर में रक्त की मात्रा, रक्त की कोशिकाओं (Blood Cells) के निर्माण को प्रभावित करना, त्वचा में संक्रमण रोकना के साथ ही अन्य कई बायोलॉजिकल क्रियाओं में मदद करता है,

इसीलिए विटामिन B12 शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। अतः एक सामान्य व्यक्ति के लिए विटामिन B12 की दैनिक आवश्यकता 1 माइक्रोग्राम

पर दिन होना चाहिए, जबकि गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में 1-2 माइक्रोग्राम विटामिन B12 की दैनिक आवश्यकता होती है।

विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग

विटामिन B12 के स्रोत Source of Vitamin B-12

विटामिन B12 हमारी प्रकृति में मिट्टी, जल तथा प्राणी के आंतो में रहने वाले सूक्ष्मजीवों के द्वारा संश्लेषित (Synthetise) किया जाता है,

अर्थात निर्माण किया जाता है, इसीलिए विटामिन B12 के प्रमुख स्रोत, दूध, ईस्ट, मछली, जिगर मछली के अंडे तथा आंतों के बैक्टीरिया होते हैं, इनमें विटामिन B12 प्रचुर मात्रा में देखने को मिलता है।

विटामिन B12 के फायदे और कार्य  Vitamin B-12 Benefits 

विटामिन बी 12 शरीर में विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए उत्तरदाई होता है, जो निम्न प्रकार से हैं:-

  1. विटामिन B12 के द्वारा ही अस्थि मज्जा (Bone Marrow) में लाल रुधिर कणिकाओं (Red Blood Cell) की परिपक्वता के लिए आवश्यक माना जाता है अर्थात लाल रक्त कणिकाओं की वृद्धि और विकास के लिए विटामिन बी12 जिम्मेदार है।
  2. विटामिन B12 अस्थि मज्जा में डब्ल्यूबीसी अर्थात श्वेत रक्त कणिका (White blood Cell) और प्लेटलेट्स (Platelet) अर्थात बिम्बाणु के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
  3. यह विटामिन क्रोमोसोम (Chromosome) का डुप्लीकेशन (Duplication) के साथ ही यह ट्रांसमिसाईलेशन विधि में उपयुक्त होता है, तथा माइक्रो जीवो की वृद्धि में भी सहायक माना जाता है।
  4. प्राणी उत्तक (Animal Tissue) में विटामिन B12 सह इंजाइम आइसोमरेज अभिक्रिया को उत्प्रेरित करने का कार्य करता है, अभिक्रिया के फलस्वरुप मिथाइल मेलॉनिक CO सकसीनिल COA में परिवर्तित हो जाता है।
  5. विभिन्न सह एंजाइमों के घटक के रूप में विटामिन B12 केंद्रकीय अम्ल उत्पादन को प्रभावित करता है।
  6. केंद्रीय तंत्रिका के विभिन्न भागों के स्वास्थ्य और सक्रियता के लिए विटामिन बी12 जिम्मेदार होता है।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण Vitamin b12 deficiency symptoms 

जब मनुष्य के शरीर में विटामिन B12 की कमी अधिक होने लगती है, तो विभिन्न प्रकार के लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं जिन्हें हम निम्न प्रकार से समझते हैं:-

माइक्रोसाइटिक एनीमिया - विटामिन B12 रक्त के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह अस्थि मज्जा (Bone Marrow) में विभिन्न प्रकार

की रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) के निर्माण में सहायक होता है, इसीलिए विटामिन B12 की कमी के कारण एनीमिया नामक माइक्रोसाइटिक एनीमिया (Microcytic anemia) देखने को मिलता है।

तंत्रिका तंत्र प्रभावित होना - विटामिन B12 की कमी के कारण तंत्रिका तंत्र पर भी विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है। व्यक्ति की याददाश्त कमजोर (Memory loss) होने लगती है,

इसीलिए इसको भूलने का विटामिन कहते हैं तथा अन्य कई तंत्रिका संबंधी रोग भी विटामिन B12 की कमी के कारण देखने को मिलते हैं।

त्वचा का प्रभावित होना - त्वचा पर पीले-पीले धब्बे से पड़ने लगते हैं, त्वचा रूखी हो जाती है, जब कभी घाव हो जाते हैं तब घाव देर से भरते हैं। त्वचा पर छोटी-छोटी से पिंपल्स (Pimples) आने शुरू हो जाते हैं।

हड्डियों से संबंधित समस्याएँ - विटामिन B12 की कमी से हड्डियों से संबंधित भी कई समस्याएँ देखी जाती हैं। हड्डियाँ कमजोर (Weak Bones) होने लगती हैं,

तथा हड्डियों में दर्द रहता है, कमर की हड्डियाँ, रीड की हड्डी में तथा घुटनों में अक्सर दर्द विटामिन B12 की कमी से देखा जाता है।

स्त्रियों में समस्याएँ - विटामिन B12 की कमी से स्त्रियों में कई समस्याएँ आरंभ हो जाती है, जो स्त्री गर्भवती होती हैं विटामिन B12 की कमी होने के कारण शिशुओं में भी विटामिन B12 की कमी हो जाती है 

और शिशुओं का ठीक से विकास (Growth) नहीं हो पाता है। स्त्रियाँ विटामिन B12 की कमी के कारण ही गर्भधारण नहीं कर पाती हैं और उनमें बांझपन (Infertility) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

पेट से संबंधित समस्याएँ - पेट से संबंधित कई समस्याएँ जैसे कि कब्जे एसिडिटी, गैस विटामिन बी 12 की कमी से ही होने लगती हैं। इसके साथ ही पेट से संबंधित एक रोग जिसे क्रॉन रोग (Crohn's disease) कहते हैं विटामिन B12 की कमी से ही होता है।

विटामिन B12 की कमी का उपचार Vitamin B12 deficiency treatment

जब शरीर में सामान्य से कम विटामिन बी12 की मात्रा हो जाती है, तब विटामिन B12 की कमी के कारण शरीर में उक्त प्रकार के लक्षण, रोग देखने को मिलते हैं।

ऐसी स्थिति में आपको तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और डॉक्टर के निर्देशन में विटामिन बी 12 की कमी को पूरी करने के आहार (Foods)  सीरप (Syrup) गोलियाँ (Teblets)

तथा इंजेक्शन (Imjection) लेना चाहिए। अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी कम मात्रा में है, तो विटामिन बी 12 युक्त खाद्य पदार्थो का उपभोग करने से ही विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है,

किंतु अधिक कमी होने पर आपको विटामिन बी 12 की टेबलेट विटामिन B12 500Mcg विटामिन B12 इंजेक्शन तथा विटामिन B12 सीरप का उपयोग करना चाहिए, किंतु इन सभी का उपयोग आपको डॉक्टर की उचित सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। 

दोस्तों इस लेख में आपने विटामिन B12 क्या होता है स्रोत कमी रोग (What is Vitamin B12) के साथ अन्य तथ्य पढ़े, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. विटामिन ए क्या होता है कमी रोग लक्षण
  2. विटामिन सी क्या है कमी रोग लक्षण
  3. विटामिन डी क्या है कमी रोग लक्षण



0/Post a Comment/Comments

в