भैंस का वैज्ञानिक नाम Scientific name of buffalo

भैंस का वैज्ञानिक नाम

भैंस का वैज्ञानिक नाम Scientific name of buffalo

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख भैंस का वैज्ञानिक नाम (Scientific name of buffalo) में। दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप भैंस क्या है? भैंस की प्रमुख नस्लें,

भैंस का वर्गीकरण, भैंस का स्वभाव तथा लक्षण आदि के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों करते है, शुरू यह लेख भैंस का वैज्ञानिक नाम:-

संघ अर्थ्रोपोडा के मुख्य लक्षण

भैंस क्या है what is Buffalo 

भैंस जंतु जगत का एक स्तनधारी (Mammal) प्राणी है, जो आमतौर पर काले और भूरे रंग की होती हैं। भैंस उपयोग की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जानवर होती हैं,

इसलिए इन्हें आमतौर पर घरों में पाला जाता है, क्योंकि उससे दुग्ध तथा मास की प्राप्ति होती है। भैंस प्रमुख रूप से मैदानी, पहाड़ी क्षेत्रों में पाली जाती हैं,

जहां पर उन्हें आसानी से आहार की उपलब्धता हो सके। भैंसों को उपयोग की दृष्टि से भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में पाला जाता है, जहाँ पर उनका उपयोग दुग्ध उत्पादन मांस उत्पादन के साथ ही यातायात के लिए भी किया जाता है। 

भैंस की प्रमुख नस्लें Major Breeds of Buffalo

भैंस की कई सारी नस्ले हैं, यहाँ पर कुछ प्रमुख नस्लों की जानकारी दी गई है:-

मुर्रा भैंस - मुर्रा भैंस दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से सबसे प्रमुख महत्व वाली भैंस होती है, जो एक बार में 5 से 8 लीटर तक दूध देती है, इसको मुख्य रूप से पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों में पाला जाता है।

जाफरादारी भैंस - यह भैंस भी दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, जो एक बार में 7 से 8 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस को मुख्य रूप से गुजरात के क्षेत्रों में पाला जाता है।

भदावरी भैस - इस नस्ल की भैंस 4 से 5 लीटर तक दूध देती है। यह भैंस उत्तर प्रदेश की तहसील भदावरी तथा गुजरात के कच्छ के रण में अधिक पाली जाने वाली भैंस की नस्ल है।

मेहसाना भैंस - यह भैंस गुजरात के क्षेत्रों में पाली जाने वाली भैंस है, जिसकी उत्पत्ति सुस्ती नस्ल की भैंस तथा मुर्रा नस्ल की भैंस के द्वारा हुई है। यह 4 से 5 लीटर दूध एक बार में देती है।

इसके बाद भी भैंस की विभिन्न नसले पाई जाती हैं जो, तराई नागपुरी नीली रावी सुरती पंधरपुरी मराठवाड़ी कालाहाड़ी बन्नी टोडा चिल्का इत्यादि होतीं है।

भैंस का वैज्ञानिक नाम Scientific name of buffalo

भैंस एक घरेलु जानवर है, जिसे दूध के उद्देश्य से पाला जाता है। द्विनाम पद्धति (Binomial System) में भैंस का वैज्ञानिक नाम बुबालस बुबेलिस (Bubalus Bubilis) होता है। जहाँ बुबालस वंश का नाम तथा बुबेलिस जाति का नाम होता है।

भैंस का वर्गीकरण Classification of buffalo

भैंस का वर्गीकरण निम्नप्रकार से समझाया गया है:-

संघ Phylum - कॉर्डेटा Chordata
वर्ग Class - स्तनधारी Mammals
गण Order - आर्टियोडक्टाइला Artiodactyla
कुल Family - बोवाइडी Bovidy
उपकुल Sub-Family बोवाइनी Bovine
वंश Genus - बुबालस Bubalas
जाति Species - बी. बुबालिस B.Bubalis

भैंस का स्वभाव तथा लक्षण Nature and Characteristics of Buffalo

भैंस एक घरेलु पालतू जानवर है, जो काले ग्रे तथा भूरे रंग में होती है। यह शांत स्वभाव की होती है, किन्तु कुछ नस्ले भड़कीले स्वभाव की होतीं है।

भैंस को कीचड में रहना अधिक पसंद होता है। भैंस के चार पैर, दो आँखे दो कान एक भारी भरकम शरीर चार थन तथा एक पूँछ होतीं है।

एक स्वास्थ्य भैंस का औसत बजन लगभग 900 kg तक  तथा ऊंचाई लगभग 5 से 7 फीट हो सकती है। इनका जीवनकाल 20 से 30 वर्ष तथा गर्भकाल 9 महीने के लगभग होता है।

दोस्तों आपने यहाँ पर भैंस का वैज्ञानिक नाम (Scientific name of buffalo) के साथ अन्य जानकारी पढ़ी। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

हाथी का वैज्ञानिक नाम




0/Post a Comment/Comments

в