एमपीपीएससी का फुल फॉर्म MPPSC ka full form in hindi

एमपीपीएससी का फुल फॉर्म MPPSC ka full form in hindi 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है। आज के इस लेख एमपीपीएससी का फुल फॉर्म (Full form of Mppsc) में। दोस्तों इस लेख के माध्यम से

आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पीएससी परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही आप जानेंगे कि एमपीपीएससी होता क्या है

और एमपीपीएससी के द्वारा कौन से पदों पर सिलेक्शन होता है। तो आइए दोस्तों करते हैं, शुरू आज का यह लेख एमपीपीएससी का फुल फॉर्म:-

एमपीपीएससी का फुल फॉर्म

Mppsc क्या है इन हिंदी what is Mppsc in hindi 

एमपीपीएससी राज्य स्तरीय (State lavel) एक संस्था है, जिसके द्वारा लोक सेवक बनने का मौका प्राप्त होता है, जिस प्रकार से केंद्र में यूपीएससी संस्था के द्वारा लोकसेवक बनने का मौका प्राप्त होता है,

उसी प्रकार से राज्यों में भी राज्यों की संस्थाओं के द्वारा लोक सेवक बनने का मौका प्राप्त होता है। एमपीपीएससी मध्य प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय संस्था है, जिसके अंतर्गत लोक सेवक के पदों पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाती है।

पीएससी सभी राज्यों के द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तर की सम्मानीय तथा कठिन परीक्षा होती है, जिसे उत्तीर्ण करने के लिए छात्र को धैर्य पूर्वक आत्मविश्वास के साथ कठिन तैयारी करनी होती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य स्तर के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएँ देते है।


एमपीपीएससी का फुल फॉर्म MPPSC ka full form in hindi 

एमपीपीएससी, यूपीपीएससी तथा अन्य पीएससी एग्जाम्स के बारे में विद्यार्थियों ने अवश्य सुना होगा और बहुत से विद्यार्थी इसके बारे में जानकारी भी रखते हैं, किंतु बहुत से छात्र ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इन सब के फुल फॉर्म के बारे में भी जानकारी नहीं होती।

दोस्तों पीएससी का फुल फॉर्म पब्लिक सर्विस कमीशन (Public service commission) होता है। यह राज्य स्तर की संस्था होती है, इसलिए इसके आगे उस राज्य का नाम भी जुड़ जाता है जिस राज्य के द्वारा यह आयोजित कराई जा रही है,

जिस प्रकार से एमपीपीएससी का फुल फॉर्म मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन होता है अर्थात एमपीपीएससी मध्य प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय संस्था है, जो मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है।

इसी प्रकार से अन्य राज्यों की पब्लिक सर्विस कमीशन के आगे उन राज्यों के नाम भी जुड़ जाते हैं। जैसे यूपीपीएससी, बीपीएससी आदि।


एमपीपीएससी में कौन से पद आते हैं What are the posts in MPPSC

एमपीपीएससी राज्य स्तर की सम्मानीय परीक्षा होती है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस स्कूल डिपार्टमेंट, पापुलेशन डिपार्टमेंट, लेबर ऑफिसर जेल डिपार्टमेंट,रेवेन्यू डिपार्टमेंट, फाइनेंस और असिस्टेंट लेबर जैसे पद शामिल किए गए हैं।

एमपीपीएससी कई प्रकार की परीक्षाएँ आयोजित करती हैं, जिनमें यह परीक्षायें (Exams) प्रमुख है, स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस, स्टेट मेडिकल सर्विस आदि।


MPPSC के लिए योग्यता Qualification for Mppsc 

एमपीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए निम्न योग्यताएँ आवश्यक होती हैं।

जैसे कि एमपी स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन के लिए आवेदक को न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।

जबकि स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री तथा मेडिकल सर्विस के लिए मेडिकल की डिग्री आवश्यक होती है।


एमपीपीएससी के लिए आयु सीमा Age limit for Mppsc 

एमपीपीएससी में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निश्चित की गई है, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट तथा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।


एमपीपीएससी चयन प्रक्रिया Selection process for Mppsc 

एमपीपीएससी की परीक्षा में प्रतिवर्ष 3 से 5 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं, किंतु प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary exam) में मात्र 15 गुना विद्यार्थियों को पास किया जाता है,

और मुख्य परीक्षा (Main exam) में केवल 3 गुना उम्मीदवारों को पास किया जाता है और उन्हें साक्षात्कार (Interview) के लिए भेजा जाता है। एमपीपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को एमपीपीएससी द्वारा

आयोजित परीक्षाओं के तीन चरणों द्वारा गुजरना पड़ता है। एमपीपीएससी द्वारा आयोजित तीनों चरण निम्न प्रकार से हैं:- 

  • प्रारंभिक परीक्षा Preliminary examination 

एमपीपीएससी का प्रथम चरण प्रारंभिक परीक्षा कहलाता है। प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर जीएस या जनरल स्टडी का होता है,

जिसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स महत्वपूर्ण घटनाएँ, संविधान सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएँ आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहला पेपर दो सौ नंबर का होता है तथा क्वेश्चन सौ होते है, प्रत्येक क्वेश्चन के लिए दो नंबर दिए जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा का दूसरा प्रश्न पत्र सीसैट CSAT का पेपर होता है। इसमें तार्किक अभियोग्यता के प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होता है, जिसमें आपको कम से कम 40 प्रश्न हल करने ही होते हैं। एमपीपीएससी में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

  • मुख्य परीक्षा Main Examination 

जो भी छात्र एमपीपीएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण करता है उसको मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है मुख्य परीक्षा 14 सितंबर की होती है, जिसमें 6 पेपर होते हैं पेपर को क्वालीफाई करने के बाद आप की मेरिट लिस्ट बनती है और आप को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

  • साक्षात्कार Interview 

जो भी उम्मीदवार एमपीपीएससी द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा के फाइनल कटऑफ के अंतर्गत आ जाता है। वह साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

साक्षात्कार डिपार्टमेंट के मुख्य अधिकारियों के सामने होता है, जिसमें अधिकारी उम्मीदवारों से उनके पर्सनल विषय के साथ ही अन्य विषयों पर विचार विमर्श करते हैं और अभ्यर्थी की राय लेते हैं।

साक्षात्कार के बाद आखिरी मेरिट लिस्ट बनती है, और जो भी व्यक्ति इस लिस्ट में आते हैं, उनका रेंक के आधार पर पदों पर चयन हो जाता है।

दोस्तों इस लेख में आपने एमपीपीएससी का फुल फॉर्म (Full form of Mppsc) के साथ एमपीपीएससी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की आशा करता हुँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. योगा टीचर कैसे बने सम्पूर्ण जानकारी Information about yoga teacher
  2. लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी Information about Ladli laxmi plan
  3. बागवानी का अर्थ और परिभाषा Meaning and definition of horticulture


0/Post a Comment/Comments

в