स्वास्थय शिक्षा के सिद्धांत क्षेत्र और अवधारणा Theory Areas and Concepts of Health Education

स्वास्थय शिक्षा के सिद्धांत क्षेत्र और अवधारणा Theory Areas and Concepts of Health Education

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख स्वास्थय शिक्षा के सिद्धांत क्षेत्र और अवधारणा (Theory Areas and Concepts of Health Education) में।

दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत, स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र, और स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा के बारे में जानेंगे। तो आइये दोस्तों करते है शुरू यह लेख स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत क्षेत्र और अवधारणा:-


इसे भी पढ़े:- शारीरिक फिटनेस को प्रभावित करने वाले कारक Fectors Affecting Health




स्वास्थय शिक्षा के सिद्धांत Principles of health education

स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत मुख्यत: सामान्य शिक्षा और व्यवहारिक शिक्षा के सिद्धांतों पर ही आधारित होते है जिसे हम निम्न प्रकार से समझते हैं:-

  1. संचार (Communications) - स्वास्थय शिक्षा संचार के सिद्धांत पर भी कार्य करती है। अगर संचार की भाषा (Communication language) सरल और सहज नहीं है तो स्वास्थ्य शिक्षा का कोई भी अभिप्राय कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है। इसीलिए स्वास्थ्य शिक्षा के लिए संचार की भाषा सहज सरल और स्पष्ट होनी चाहिए।
  2. दोहराना (Repeatation) - स्वास्थय शिक्षा (Health Education) से जुड़े हुए नए-नए विचारों को लोग एक बार में नहीं सीख पाते हैं। इसीलिए उन विचारों को बार-बार दोहराना चाहिए ताकि लोग उन्हें अच्छे प्रकार से समझ सके और आत्मसात कर सकें।
  3. रूचि (Interest) - रूचि सभी प्रकार की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। अगर किसी भी विषय के प्रति किसी भी ज्ञान के प्रति व्यक्ति की रुचि नहीं है, तो वह उसे बिल्कुल भी नहीं सीख सकता है। इसीलिए व्यक्तियों की रुची को देखकर ही स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।
  4. अभिप्रेरणा (Motivation) - स्वास्थय शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को इस प्रकार से समझाना चाहिए, इस प्रकार के नए विचार और आदतें (Habits) जागृत करनी चाहिए जिससे व्यक्ति स्वास्थ्य शिक्षा के सीखने के लिए प्रेरित हो जाए।
  5. सहभागिता (Participation) - स्वास्थय शिक्षा एक ऐसी शिक्षा होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक होती है और इसमें सहभागिता का होना भी बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि यह सभी के लिए आवश्यक मानी जाती है। अतः सहभागिता के आधार पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिक ही मजबूत और प्रबल होती है।
  6. समझ (Understanding) - स्वास्थ्य शिक्षा कुछ प्रमुख विषयों के आधार पर दी जानी चाहिए, जिससे वह प्रभावी होती है। व्यक्ति का मानसिक स्तर, उसकी क्षमता, उसके शिक्षा का स्तर जानकर अगर स्वास्थ्य शिक्षा दी जाती है तो वह वास्तव में सफल होती है।
  7. योजना (Plan) - किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उससे पहले योजना बनाई जाती है और उस योजना में विभिन्न प्रकार की सामग्री को उपलब्ध या एकत्रित किया जाता है, जिसके द्वारा उस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके, इसीलिए स्वास्थ्य शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उपलब्ध साधन समय सीमा आदि के लिए योजना बनाई जाती है।
  8. करके सीखना (learning by doing) - स्वास्थ्य शिक्षा में कार्यात्मक शिक्षा पर बल देना चाहिए, क्योंकि यह स्पष्ट है, कि देखने और सुनने की उपेक्षा व्यक्ति कार्य करके स्वयं सीखता है और वह जल्दी सीखने की प्रवृत्ति भी उत्पन्न कर लेता है।
  9. नेतृत्व (Leadership) - नेतृत्व का हर एक लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत ही बड़ा योगदान होता है, इसीलिए समुदाय के लोगों में ऐसे ही स्थानीय नेता चुनकर उसके द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा देनी चाहिए जिससे स्वास्थ्य शिक्षा सफल हो सकती है।
  10. अच्छे मानवीय संबंध (Good human relations) - अच्छे मानवीय संबंध में अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमें अपने आसपास के लोगों से तथा समाज के लोगों से अच्छे मानवीय संबंध रखना चाहिए।
  11. आकलन (Assessment) - स्वास्थ्य शिक्षा की उपलब्धियों और असफलताओं का आकलन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इसके द्वारा यह पता चलता है, कि हमें अपनी योजना में कितना और कब तक सुधार करना है, ताकि हम अपनी योजना के अनुरूप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य शिक्षा की अवधारणा Concept of health education

स्वास्थय शिक्षा (Health Education) वह शिक्षा होती है, जिसमें व्यक्ति स्वास्थ्य के नियमों (Health Rules) के बारे में जानता है और उन नियमों के अनुकूल ही वह अपने स्वास्थ्य की देखभाल करता है,

जिससे उसको एक अच्छा शरीर अर्थात स्वस्थ शरीर प्राप्त होता है। विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम (Health Education Programm) द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के नियमों

से परिचित कराया जाता है। उन्हें स्वास्थ्य के नियमों को स्पष्ट और सरल भाषा में बताया जाता है। विद्यालय में स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए शिक्षा द्वारा विभिन्न प्रयास भी किए जाते हैं,

जिससे छात्रों को साफ-सफाई आसपास स्वच्छता शरीर की स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। विद्यालय का यह पूर्व प्रयास रहता है,

कि विद्यार्थियों को केवल उनके नियमों से सैद्धांतिक रूप में ही परिचित ना कराएँ, जबकि व्यवहारिक रूप में भी उन को अपनाना सिखाएँ,

स्वास्थ्य शिक्षा सही अर्थ में स्वास्थ्य संबंधित शब्द व्यवहारों का समूह माना जाता है। इसके अंतर्गत हम ऐसे विभागों का भी अध्ययन करते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण होते हैं।


स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र Health education sector

स्वास्थ्य का अर्थ व्यापक होता है, इसीलिए स्वास्थ्य का क्षेत्र भी बहुत ही विस्तृत होता है, क्योंकि स्वास्थ्य शिक्षा का सबसे प्रमुख लक्ष्य व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर को अधिक ऊंचा उठाना होता है,

जिससे प्रत्येक व्यक्ति और संपूर्ण समाज स्वस्थ रहकर जागरूक रह सके और लगातार उन्नति कर के प्रगति करता रहे, क्योंकि यह सत्य है,

कि स्वास्थ्य के अभाव में कोई भी समाज और कोई भी व्यक्ति उन्नति नहीं कर सकता है, अपनी प्रगति नहीं कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य शिक्षा के अध्ययन में वे सभी परिस्थितियाँ भी शामिल की जाती हैं,

जो कि आंतरिक और बाह्य जगत में मिलती रहती हैं और जिनका स्वास्थ्य पर लगातार प्रभाव देखने को मिलता रहता है। इसके साथ ही वह परिस्थितियों पर नियंत्रण किस प्रकार से कर सकें,

मानव शरीर और मस्तिष्क दोनों सुचारू रूप से कार्य किस प्रकार से कर सकें आदि के बारे में भी अध्ययन होता है। जब मनुष्य के शरीर में कोई बाधा आती है, तो उसकी कार्यक्षमता भिन्न-भिन्न होने लगती है

और उसे बीमारियाँ भी जकड़ लेती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शरीर की रचना का ज्ञान जानना जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही यह भी जानना जरूरी हो जाता है, कि वातावरण के साथ शरीर को किस प्रकार से समायोजन करना चाहिए।

इस ज्ञान के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा का संबंध रहता है, साथ ही दूसरा भाग प्रत्येक मानव से बाहर होता है, जिसमें उसका सामाजिक वातावरण भी होता है और इसके स्वास्थ्य से भी संबंधित होता है।

दोस्तों आपने इस लेख में स्वास्थय शिक्षा के सिद्धांत क्षेत्र और अवधारणा (Theory Areas and Concepts of Health Education) के बारे में पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

  • इसे भी पढ़े:-
  1. स्वास्थ्य क्या है इसके प्रकार What is health and type
  2. स्वास्थ्य की परिभाषा Definition of health
  3. स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक Fectors Affecting health
  4. परिवार नियोजन के साधन और उपाय Means and Method of Family planning


0/Post a Comment/Comments

в