लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name of clove

लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name of clove

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल (Botanical name and family of cloves) में। दोस्तों यहाँ पर आप लौंग किसे कहते हैं?

लौंग का वनस्पतिक नाम, लौंग का कुल और महत्व के बारे में पड़ेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल:-

अश्वगंधा का वनस्पतिक नाम और कुल

लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल

लौंग किसे कहते हैं what is clove

लौंग का पौधा पादप जगत के अंतर्गत आवृतबीजी पौधा है, जो उष्णकटिबंधिय सदाबहार पौधा भी कहलाता है। 

इस पौधे पर सूखी हुई बहुत खुशबूदार बिना खुली हुई पुष्प कालिकाएँ होती हैं, जिन्हे लौंग कहा जाता है। लौंग मसालों में प्रमुख स्थान रखती है,

इसलिए इसकी माँग पूरी करने के लिए इसकी वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाती है। जब लौंग की खेती होती है, तब खेती वाले पादपो में पुष्पन नहीं होने दिया जाता अर्थात पुष्प खिलने नहीं दिए जाते

और पुष्प कलिकायें मैले लाल रंग की हो जाती हैं, तो उन्हें पौधों से हाथों द्वारा तोड़कर अलग निकाल दिया जाता है और सूरज की तेज धूप में चटाईयों पर सुखाया जाता है। लोंगो के ऊपर मुकुट ताज लगा रहता है,

जो थोड़े ही आघात से टूट जाता है, इसलिए इसको बहुत सावधानी के साथ एकत्रित किया जाता है ताकि उनके सिर पर ताज होता है वह टूट ना पाए सूखी हुई लौंग में बहुत तेज सुगंधित गंध आती है तथा स्वाद इसका तीखा होता है।

पादप होर्मोंस क्या है प्रकार तथा कार्य

लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल

लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name and family of cloves

लौंग जिसको सबसे अधिक महत्व मसालों में प्राप्त है, तथा आयुर्वेद में कई औषधीय गुण रखते है इसके साथ यह कई तांत्रिक विद्या में भी उपयोग आती है।

ऐसे महत्वपूर्ण अधखिले फल फूल लौंग का वनस्पतिक नाम, लौंग का वैज्ञानिक नाम, लौंग का द्वीपद नाम शाइजियम एरोमेटिकम (Syzgium aromaticum) है, जबकि लौंग का कुल मिर्टेसी (Myrtaceae) है। 

लौंग का आर्थिक महत्व Economic importence of clove

लौंग एक ऐसा पादप उत्पाद है जिसका उपयोग विभिन्न तरीके से होता है। लौंग का प्रयोग मसाले के रूप में गरम मसाला बनाने में सबसे अधिक किया जाता है, इसके अतिरिक्त मनुष्य के द्वारा इसे भूनकर भी खाया जाता है।

लौंग से लौंग का तेल भी निकाला जाता है, जो दांतो के दर्द में, उल्टी, अपच में उपयोग होता है। लौंग का प्रयोग मिठाई उद्योग, अचार बेकरी उत्पादों वाले उद्योगो में मीठे शरबतों के निर्माण करने में भी किया जाता है।

लौंग का तेल सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बनाने में भी उपयोग में आता है। लौंग एक छोटे आकार का पादप उत्पाद है किन्तु अपने गुणों के कारण

यह बहुत मंहगा मिलता है। भारत में लौंग का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कर्नाटक जबकि विश्व में लौंग का सबसे बड़ा उत्पादक देश जंजीबार है।

लौंग खाने के फायदे Benefits of eating cloves

  1. लौंग में 30% तक फाइबर होता है, जिससे यह सर्दी, जुखाम के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वास्थ्य रखने का कार्य करती है।
  2. लौंग खाने से हमारे शरीर को कई बिटामिन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के पोषण और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण होते है।
  3. लौंग में कई मिनरल्स होते है इसलिए पुरुष के यौन रोगों में इसका अधिक महत्व होता है, इससे सेक्स पावर बढ़ती है, सेक्स समस्याएँ कम होती है।
  4. खाली पेट लौंग खाने से कई पेट के और मुँह के विकार खत्म होते है, मुँह ताज़ा, जीवाणुरहित मुँह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है और पेट की बीमारियाँ खत्म होती है।
  5. सुबह खाली पेट लौंग खाने से लिवर मजबूत होता है और तेल का उपयोग सिर में करने से सिरदर्द गायब होता है।

दोस्तों यहाँ पर आपने लौंग का वनस्पतिक नाम और कुल Botanical name of clove and family) के साथ अन्य तथ्यों को पड़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. नीम का वनस्पतिक नाम और कुल
  2. तुलसी का वनस्पतिक नाम और कुल
  3. कपास का वनस्पतिक नाम और कुल
  4. नारियल का वनस्पतिक नाम और कुल

0/Post a Comment/Comments

в