विराम चिन्ह किसे कहते हैं Viram chinha in hindi
विराम चिन्ह in hindi Viram chinh in hindi
सभी व्यक्ति अपने विचारों को मन के भावों को एक-दूसरे के साथ बांटना चाहते हैं उन्हें एक दूसरे के साथ शेयर करना चाहते हैं, इसके लिए व्यक्ति
अभिव्यक्तात्मक कौशल जैसे लेखन कौशल और वाचन कौशल के द्वारा अपने विचारों को व्यक्त करता है। किंतु लेखन ओर वाचन के दौरान उसे अपने मन के विचारों
और भावों को व्यक्त करने के लिए कुछ स्थानों पर रुकना पड़ता है। जिससे भाषा अधिक प्रभावशाली ऊर्जावान तथा अर्थपूर्ण बन जाती है
और रुकने को ही विराम कहा जाता है, तथा रुकने वाले स्थान पर कुछ विशेष प्रकार के चिन्हों का उपयोग होता है जिन्हें विराम चिन्ह कहा जाता है।
हिंदी भाषा में विराम चिन्ह का महत्व भी सर्वाधिक है क्योंकि विराम चिन्हो का सही प्रयोग न किया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है, भाषा अर्थपूर्ण तथा प्रभावहीन हो जाती है।
साधारण भाषा में कह सकते है कि, विराम का अर्थ होता है रुकना अतः जब लेखन में भावों और विचारों के ठहराव में जिन चिन्हो का उपयोग किया जाता है उन्हें विराम चिन्ह कहते है।
विराम चिन्ह के प्रकार Type of viram chinha
श्री कामताप्रसाद जी ने 20 प्रकार के विराम चिन्हो का वर्णन किया है:-
1.पूर्ण विराम (।) किसे कहते हैं What is a full stop
इसके नाम से ही ज्ञात होता है, पूर्ण विराम अर्थात पूरी तरह रुकना। साधारण शब्दों में कह सकते हैं, कि जब वाक्य के अंत में पूरी तरह से रुकना हो
तब वहाँ पर वाक्य के अंत में पूर्ण विराम (।) चिन्ह का उपयोग किया जाता है। धार्मिक ग्रंथो में प्राचीन भाषा में लिखे जाने वाले पदों में यति के स्थान पर पूर्ण विराम का प्रयोग होता है,
कियोकि यति को ही विराम कहा जाता है। पूर्ण विराम का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्य तथा विस्मय बोधक वाक्य को छोड़कर अन्य सभी वाक्यों के अंत में किया जाता है।
पूर्ण विराम चिन्ह के उदाहरण Example of full stop
- राधा स्कूल जाती है।
- राम पानी पी रहा होगा।
- तुम संस्कृत पढ़ते हो।
- वे पानी पी रही होंगी।
- राधा स्कूल नहीं गई।
- चाचा ने चावल खा लिए।
2.उप विराम (:) चिन्ह किसे कहते है what is a sub stop
जब किसी शब्द की सीमा निर्धारण करना हो या फिर किसी कथन या वाक्य को स्पेशल बनाना हो तो उस जगह उप विराम (:) शब्द का प्रयोग किया जाता है।
उप विराम चिन्ह के उदाहरण Example of sub stop
- विज्ञान : एक वरदान
- प्रदूषण : एक समस्या
यहाँ पर उपविराम विज्ञान तथा प्रदूषण की सीमा निर्धारित करते है अर्थात यहाँ विज्ञान के लाभ और प्रदूषण की समस्या का ही वर्णन किया जायेगा।
3. अर्धविराम (;) चिह्न किसे कहते है what is a semicolon
जब भी वाक्य में थोड़े समय के लिए रुकना होता है, तब वहाँ पर अर्ध विराम चिन्ह का उपयोग किया जाता है। इसके नाम से ही स्पष्ट होता है अर्ध मतलब आधा विराम अर्थात पूर्ण विराम से आधे समय के लिए रुकना।
अर्ध विराम चिन्ह का प्रयोग दो या दो से अधिक विधेय, तथा उद्देश्यों के बीच होता है तथा उनका अर्थ एक - दुसरे के साथ ही पूर्ण होता है।
अर्धविराम चिन्ह के उदाहरण Example of semicolon
- राधा घर से आयी; नाश्ता किया; अपनी गाड़ी उठाई, ; और स्कूल चली गई
- राजकुमार स्कूल गया; प्रार्थना की ; कक्षा में गया और सो गया
4. अल्पविराम (,) चिह्न किसे कहते हैं what is a comma
जब वाक्य में बहुत ही कम थोड़ी ही देर के लिए रुकना होता है, अर्थात अर्धविराम से आधे समय के लिए रुकना होता है, तब वहाँ पर अल्पविराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। अल्पविराम का प्रयोग एक से
अधिक समान पद के लिए जिनमें व, और, अथवा का लोप हो अगर वाक्यों के बीच में पर, इसलिए, जो, तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, जिसमें, बल्कि, तथा आदि आएं तो अल्प विराम का प्रयोग किया जाता है।
अल्प विराम (,) चिन्ह के उदाहरण Example of comma
- सुरेश शादी में नहीं जा सका, क्योंकि वह बीमार था।
- हाँ, राजकुमार लखनऊ जाएगा।
- राजेश्वरी, तुम स्कूल मत जाओ।
- राम बाजार गया, उसने आम, केला, संतरा तथा अन्य फल खरीदे।
- राम सुंदर, सुशील, सबल और दयालु व्यक्ति थे।
यहाँ पर सुन्दर, सुशील, सबल, दयालु समान पद है कियोकि यह गुण को दर्शाते है तथा आम, केला, संतरा फल है इसलिए यहाँ पर अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया गया है।
5. प्रश्नवाचक चिन्ह (?) किसे कहते है what is a question mark
प्रश्नवाचक चिन्ह उन वाक्यों के अंत में लगाए जाते हैं, जिनसे किसी भी तरह के प्रश्न पूछने का बोध होता है। प्रश्नवाचक चिन्ह में अक्सर क्या, क्यों, कैसे, कब, कहाँ आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
इसलिए प्रश्नवाचक वाक्य में प्रश्न पूँछने का भाव दिखाई देता है। किन्तु कहीं - कहीं प्रश्नवाचक शब्द का प्रयोग वाक्य किये बगैर ही प्रश्न पूँछने का बोध हो तो प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग करते है।
प्रश्नवाचक चिन्ह के उदाहरण Example of Question mark
- रामेश्वर स्कूल क्यों नहीं गया?
- क्या तुम स्कूल जाओगे?
- ममता विद्यालय कब जाएगी?
- राम बिहारी विद्यालय से कब आएगा?
- पापा कितने केले खाएंगे?
Note - कभी - कभी वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द होता है किन्तु उस वाक्य का भाव प्रश्नवाचक नहीं होता है तो वहाँ पर प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग नहीं करना चाहिए
जैसे :- श्याम ने मुझे बताया कि वह कल क्यों नहीं आया
6. विस्मयबोधक (!) चिन्ह किसे कहते है what is an exclamation mark
विस्मयवाचक चिन्ह के नाम से ही यह स्पष्ट हो रहा है, कि यह वो चिन्ह होता है, जिसका प्रयोग जब कभी वाक्य में आश्चर्य या विस्मय की बात की गई हो।
साधारण शब्दों में कह सकते हैं, कि विस्मयवाचक चिन्ह का प्रयोग वहाँ होता है, जब कोई व्यक्ति किसी अन्य को सम्बोधित करते समय शोक, हर्ष, घृणा, प्रेम, आश्चर्य आदि भावों को व्यक्त करें।
विस्मयबोधक (!) चिन्ह के उदाहरण Example of Exclamation mark
- अरे! तुमने यह सब खा लिया
- वाह! कितनी ब्यूटीफुल ड्रेस है
- भगवान तुम्हें आशीष दे!
7. निर्देशक चिन्ह (–) किसे कहते हैं what is a Directive mark
जब किसी व्यक्ति द्वारा कहे गए कथन को उद्धृत करना हो या बात में छूटे हुई विचारों को जोड़ना हो या किसी रचना के बाद उसके कवि या लेखक का नाम लिखना हो तो निर्देशक (–) का उपयोग किया जाता है।
निर्देशक (–) चिन्ह के उदाहरण Example of Directive mark
- अमृता - तुम अपने स्कूल कब जा रही हो
- कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे निम्न प्रकार से हैं – रागिनी, काजल, सौरभ, जतिन, दीपिका, वर्षा
8. उद्धरण या अवतरण (") चिन्ह किसे कहते हैं what is a quotation mark
जब किसी कथन को जैसे का तैसा अर्थात उसे विशिष्ट भाव प्रदान करना हो तब इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
उद्धरण चिन्ह के दो रूप है Type of quotation mark
1. इकहरा उद्धरण (' ') चिन्ह - इकहरा उद्धरण चिन्ह का प्रयोग किसी शब्द या वाक्य को अलग से बताने के लिए या लेखक, कवि का नाम, कोई शीर्षक, कोई पुस्तक कोई समाचार पत्र का नाम आदि को लिखने के लिए करते है।
- उदाहरण :- 'दैनिक भास्कर'
2. दोहरा उद्धरण (" ") चिन्ह - इसका प्रयोग परिभाषा में, डाइरेक्ट कथनो में, प्रसिद्ध पक्तियों आदि को लिखते समय करते है।
- उदाहरण :- "तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूँगा"
9. योजक चिन्ह (-) किसे कहते हैं what is yojak mark
योजक चिन्ह का अर्थ होता है दो के बीच इसलिए इसका प्रयोग मुख्य रूप से दो शब्दों के बीच में होता है, जो आपस में या तो फिर समानार्थी हैं या फिर वह विपरीतार्थी हों।
साधारण भाषा में कहें कि योजक चिन्ह का प्रयोग उन दो शब्दों के बीच होता है जो एक दुसरे से किसी ना किसी भाव से जुड़े होते है।
योजक चिन्ह के स्थान पर और, अथवा का लोप होता है। इस चिन्ह का प्रयोग संयुक्त क्रियाओं, सहचर शब्द, कारक चिन्ह के स्थान पर भी होता है।
योजक चिन्ह के उदाहरण example of yojak mark
- दाल-रोटी
- राम-श्याम
- रात-दिन
- जन्म-मरण
- पास- पास
10. विवरण चिन्ह (:-) किसे कहते हैं what is the description mark
जब किसी भी कथन को विस्तृत रूप से विस्तारित करना हो, उसका वर्णन करना हो तब इस चिन्ह विवरण चिन्ह का उपयोग किया जाता है।
विवरण चिन्ह (:- ) के उदाहरण Example of description mark
- निम्नलिखित में से किसी भी एक विषय में निबंध लिखिए:-
11. कोष्ठक चिन्ह () [] {} किसे कहते हैं what is brackets mark
कोष्ठक चिन्ह वे चिन्ह है जिनका उपयोग विकल्प के लिए, क्रम सूचक अंकों और अक्षरों के लिए तथा कुछ वाक्यों को स्पेसिफिक विशिष्ट बनाने के लिए किया जाता है।.
कोष्ठक चिन्ह के उदाहरण Example of brackets mark
- (क) (ख) (15)
- सहर (सुबह) होते ही पक्षी खाना खोजने निकल पड़े।
12. लाघव चिन्ह ॰ किसे कहते हैं what is laghavamark
इसके नाम से ही स्पष्ट होता है, कि यह वो चिन्ह है जिसका प्रयोग किसी भी वाक्य किसी भी शब्द आदि के लघु रूप को दर्शाने के लिए किया जाता है, इसीलिए इस चिन्ह का नाम लाघव चिन्ह हो गया।
लाघव चिन्ह के उदाहरण Example of laghav mark
- डॉक्टर - डॉ॰
- मध्यप्रदेश - म॰प्र॰
13. हंसपद (^) चिन्ह किसे कहते हैं what is Hanspad mark
हंस पद चिन्ह का प्रयोग मुख्य रूप से किसी भी बात को लिखते समय अगर उसमें से कोई भी शब्द छूट जाता है तब उस छूटे हुए शब्द को ऊपर लिख कर उस पद के स्थान पर हंस पद लगाकर उस बात को पूरा कर दिया जाता है।
हंसपद (^) चिन्ह के उदाहरण Example of Hanspad mark
आजादी
- हमें 15 अगस्त 1947 को ^मिली थी।
किताब
- मैंने तुम्हे एक ^ दी।
14. लोप चिन्ह (.....) किसे कहते है what is lop mark
लोप चिन्ह वह चिन्ह होता है जो यह प्रदर्शित करता है कि यहाँ कुछ लिखा जाना है। लोप चिन्ह का प्रयोग वाक्य में छोड़े गए अंश के लिए, गोपनीय, अहश्लील बातो को छुपाने के लिए रिक्त स्थान पूर्ति के लिए कहानी में कोई शब्द गायब करके सस्पेंस बढ़ाने के लिए किया जाता है।
लोप चिन्ह (.....) के उदाहरण Example of lop mark
- राधा..... जा रही है
- किसी नगर में एक..... रहता था
- में तुम्हे खाना दूँगा पर....
15. समतामूलक चिन्ह (=) किसे कहते हैं What is the equal mark
समतामूलक चिन्ह का अर्थ होता है 'बराबर' अर्थात जब शब्द एक दूसरे के समान होते हैं या किसी शब्द का अर्थ बताते हैं, तब उस जगह समतामूलक चिन्ह का उपयोग किया जाता है।
समतामूलक चिन्ह के उदाहरण Example of equal mark
- ललित = सुंदर
- निशा = रात
16.दीर्ध उच्चारण या प्लुप्त चिन्ह (ऽऽ)किसे कहते है what is long pronunciation mark
हिंदी में स्वर तीन प्रकार के होते है उनमें से एक होते है लुप्त स्वर जिनका प्रयोग किसी को पुकारने या उच्चारण के लिए किया जाता है।
दीर्ध उच्चारण या प्लुप्त चिन्ह (ऽऽ) के उदाहरण Example of long pronunciation mark
- सुनोऽऽ, कहा जा रहे हो
- राऽऽम, मेरे लिए रुको
- ओऽऽम् यह क्या है
17. पूनरूक्ति या अनुव्रत्ती चिन्ह किसे कहते है what is punrukti mark
पूनरूक्ति या अनुव्रत्ती चिन्ह वह चिन्ह होता है जिसका प्रयोग एक शब्द को एक से अधिक बार लिखना हो तब होता है।
पूनरूक्ति या अनुव्रत्ती चिन्ह के उदाहरण Example of punrukti mark
वस्तु का नाम मात्रा
चीनी 1 kg
चाय " "
घी " "
दूध 2 kg
18. टीका सूचक चिन्ह किसे कहते है what is teeka indicator mark
किसी पैराग्राफ में कोई विशेष अर्थ वाला शब्द हो और उसके बारे में बताना हो तो उस पर एक चिन्ह लगा देते है जिसे टीका सूचक चिन्ह कहते है। टीका सूचक चिन्ह के लिए हम मुख्य रूप से *, #, @, 123 आदि का प्रयोग कर सकते है।
टीका सूचक चिन्ह का उदाहरण Example of teeka indicator mark
- उदाहरण कनक - कनक* तै सौगुनी
कनक = धतूरा तथा सोना
19 रेखा चिन्ह (____) किसे कहते है what is line mark
जब किसी कथन में कोई वाक्य, कोई शब्द विशेष अर्थ प्रकट करता है, तो उसको प्रदर्शित करने के लिए उसके नीचे रेखा चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
रेखा चिन्ह के उदाहरण Example of line mark
- राम का घर यमुना नदी के किनारे बसा है।
- दिल्ली भारत की राजधानी है।
20. अथवा चिन्ह (/) किसे कहते है। what is or mark
अथवा चिन्ह का प्रयोग मुख्य रूप से एक वाक्य एक शब्द या एक प्रश्न के स्थान पर दूसरा वाक्य, शब्द या प्रश्न के लिए होता है।
अथवा चिन्ह (/) के उदाहरण Example of or mark
- कौन स्कूल जायेगा राम /श्याम
- तुम क्या खाओगे केला /संतरा
दोस्तों आपने इस लेख में विराम चिन्ह किसे कहते है प्रकार (What is viram chinh its type) पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
Post a Comment