टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है प्रकार what is teleconferencing its type





टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है प्रकार


टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है प्रकार what is teleconferencing its type 

हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, आज के हमारे इस लेख टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है इसके प्रकार (What is teleconfrencing its type) में। दोस्तों आज हम टेली कॉन्फ्रेंसिंग के बारे में जानेंगे की टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है?

टेली कॉन्फ्रेंसिंग कितने प्रकार की होती है? टेली कॉन्फ्रेंसिंग के फायदे क्या क्या है? इसका अर्थ क्या है? तो आइए दोस्तों पढ़ते हैं, आज का यह लेख टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है:-

ईमेल क्या है ईमेल आईडी कैसे बनाए

टेली कॉन्फ्रेंसिंग का अर्थ Meaning of teleconferencing

टेली कॉन्फ्रेंसिंग को दूर संवाद प्रणाली या फिर दूर संभाषण प्रणाली कहा जाता है, क्योंकि टेलीकॉन्फ्रेंसिंग दूरवर्ती शिक्षा के लिए शैक्षिक टेलीकांफ्रेंस का एक महत्वपूर्ण माध्यम होता है।

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के माध्यमों का उपयोग किया जाता है। तथा क्रियाशील सामूहिक संप्रेषण की सुविधा उपलब्ध की जाती है।

टेलीकॉन्फ्रेंस का शाब्दिक अर्थ होता है, एक-दूसरे से काफी दूर किसी भी स्थान पर होते हुए भी संवाद स्थापित करना।

साधारण शब्दों में कह सकते हैं, कि टेलीकॉन्फ्रेंसिंग आधुनिक युग की वह तकनीक है, जिसके द्वारा दो या दो से अधिक लोगों को एक समय पर कितनी भी दूरी पर बैठे हुए संभाषण के लिए

आसानी से जोड़ा जा सकता है। टेली कॉन्फ्रेंसिंग एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम है। जो एक विषय पर चर्चा करने के लिए दो या दो से अधिक विभिन्न स्थानों पर बैठे व्यक्तियों को एक साथ जोड़ सकता है।

इसलिए टेली कॉन्फ्रेंसिंग दूरवर्ती शिक्षा के लिए सबसे उपयोगी साधन माना जाता है। टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेषज्ञ और

शिक्षार्थी के बीच आसानी से संबंध स्थापित हो जाता है। तथा विभिन्न विचार, प्रश्न-उत्तर तथा अनुभवों का आदान-प्रदान आसानी से होता है। 

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के प्रकार Type of teleconferencing

ऑडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग Audio Teleconfrensing

ऑडियो टेलीकॉन्फ्रेसिंग एक श्रव्य प्रकार की अर्थात मौखिक टेली कॉन्फ्रेंसिंग होती है। ऑडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समय पर एक या एक से अधिक व्यक्तियों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।

ऑडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग में व्यक्ति मोबाइल फोन, टेलीफोन के माध्यम से एक या एक से अधिक व्यक्तियों के बीच कम्युनिकेशन (Communication) स्थापित कर सकता है।

इसीलिए इस कॉन्फ्रेंसिंग को टेलीफोन सेवा का स्वाभाविक बड़ा हुआ रूप माना जाता है। इस विकसित तकनीकी (Technology) के द्वारा विभिन्न विकसित देशों में इसका उपयोग विभिन्न तरीके से बातचीत के लिए तथा शिक्षा के माध्यम हेतु किया जा रहा है।

वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग Vedio Teleconfrensing 

इसके नाम से ही स्पष्ट हो रहा है, कि यह वीडियो पर आधारित टेली कॉन्फ्रेंसिंग है, अर्थात इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौखिक संप्रेषण तो होता ही है, बल्कि व्यक्तियों का चेहरा भी स्पष्ट नजर आता है।

इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऐसा लगता है, कि व्यक्ति हमारे सामने ही बैठा है और संवाद कर रहा है तथा सामने बैठे हुए व्यक्ति के हाव भाव और बोलने की शैली को भी देख सकते हैं, सुन भी सकते हैं।

वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समय पर दो या दो से अधिक व्यक्तियों को आसानी से जोड़ा जा सकता है और संवाद स्थापित किया जा सकता है।

किन्तु यह बहुत महंगा है इसमें तकनीकी जानकारी और माध्यम की आवश्यकता होती है, किन्तु इस डिजिटल दुनिया में इसका प्रयोग शैक्षिक कार्य के लिए मीटिंग के लिए तथा अन्य उद्देश्यों में किया जा रहा है।

वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग ऑडियो टेलीकॉन्फ्रेंस से अधिक विकसित और प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न प्रकार के

एप्स के जरिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच विडिओ संवाद स्थापित हो जाता है। इसके लिए आप के पास मजबूत इंटरनेट (Internet) कनेक्शन और स्मार्टफोन होना चाहिए। 

कंप्यूटर टेली कॉन्फ्रेंसिंग Computer Teleconfrensing

कंप्यूटर टेली कॉन्फ्रेंसिंग शिक्षा (Education) के क्षेत्र में एक अधिक प्रभावकारी कॉन्फ्रेंसिंग मानी जाती है, क्योंकि आज के समय में यह शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उपयोग की जा रही है।

इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग में कंप्यूटर पर लगे वेब कैमरा के द्वारा दो या दो से अधिक कंप्यूटर्स को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा जोड़ लिया जाता है।

जिसमें आप भी कैमरे के द्वारा बातचीत कर रहे सभी लोगों के चेहरे उनके हाव-भाव को देख सकते हैं। यहाँ तक की किसी व्यक्ति द्वारा भेजे गए ग्राफिक्स, नोट, सूचना तथा शैक्षिक सामग्री को

अपने कंप्यूटर पर प्राप्त भी कर सकते हैं। कंप्यूटर टैली कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग करने के लिए सभी उपयोगकर्ताओं के पास वेब कैमरा युक्त कंप्यूटर तथा मजबूत इंटरनेट कनेक्शन के द्वारा ऑनलाइन उपस्थित होना पड़ता है।

वेब कॉन्फ्रेंसिंग Web Confrensing 

वेब कॉन्फ्रेंसिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कंप्यूटर कॉन्फ्रेंसिंग दोनों को ही और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें संभाषण आयोजित करने की योग्यता होती है।

और सभी प्रकार के प्रतिभागी विभिन्न स्थानों पर बैठकर फोन के द्वारा उस संभाषण को सुन भी सकते हैं, तथा अपने वेब ब्राउज़र के द्वारा दृश्य को भी देख सकते हैं।

इस वेव कॉन्फ्रेंसिंग में आयोजित करने वाले कॉन्फ्रेंस के आयोजक द्वारा सभी प्रकार के प्रतिभागियों द्वारा देखी गई वस्तु पर नियंत्रण रखा जा सकता है और वे उन्हें एक ही वेब पेज पर रोके रखने की क्षमता भी रखते हैं।

जबकि कुछ विशेष प्रकार की गतिविधियाँ करने की छूट प्रतिभागियों को भी प्रदान की जाती है, जैसे कि प्रतिभागी कुछ कमेंट कर सकते हैं और कुछ टिप्पणियां जोड़ सकते हैं। 

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के लाभ Benefit of teleconferencing

इस डिजिटल दुनिया में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के कई लाभ होते हैं। किन्तु टेली कॉन्फ्रेंसिंग के कुछ प्रमुख लाभ यहां प्रस्तुत किए गए हैं:- 

तत्कालिक पृष्ठपोषण - टेली कॉन्फ्रेंसिंग सभी प्रकार के शिक्षा ग्रहण करने वाले शिक्षार्थियों को तत्कालिक पृष्ठपोषण की सुविधा प्रदान करती है।

इस सुविधा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी प्रकार के शिक्षार्थी प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को अपनी प्रतिक्रियाएँ भेज सकते हैं और उन प्रतिक्रियाओं पर जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

स्तरीय अनुदेशन सामग्री - इस सुविधा में जो भी शैक्षिक अनुदान सामग्री है, वह सभी विशेषज्ञों के द्वारा तैयार की जाती है। इसलिए इस प्रक्रिया के द्वारा उच्च शैक्षिक सामग्री अनुदेशन सामग्री की गुणवत्ता कायम रखी जा सकती है।

बिखरे हुए छात्रों के लिए उपयोगी - टेली कॉन्फ्रेंसिंग वह एक माध्यम है, जिसके द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठे हुए सभी छात्र-छात्राओं को एक ही समय पर जोड़ा जा सकता है। तथा उन्हें एक ही समय पर ज्ञान भी प्रदान किया जा सकता है।

छोटे और बड़े कार्यक्रमों के लिए उपयोगी - टेली कॉन्फ्रेंसिंग छोटे और बड़े सभी प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी होती है।

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच मीटिंग्स स्थापित करना तथा शैक्षिक कार्य करना बहुत ही सरलतापूर्वक किया जा सकता है।

नियंत्रित कार्यक्रम - टेली कॉन्फ्रेंसिंग एक ऐसी सेवा है, जिसमें कार्यक्रमों को सीमित संख्या के बाहर केंद्रों द्वारा आसानी से नियंत्रित भी किया जा सकता है।

संप्रेषण का माध्यम - टेली कॉन्फ्रेंसिंग संप्रेषण का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ है। क्योंकि टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक ही समय पर विभिन्न स्थानों पर बैठे हुए छात्र-छात्राओं को जोड़कर

विचारों को और जानकारी को आदान प्रदान किया जा सकता है। इसीलिए टेली कॉन्फ्रेंसिंग अनुभव बांटने का अनुभव प्राप्त करने का संपादन सर्वेक्षण, जांच पड़ताल करने के लिए एक अच्छा संप्रेषण माध्यम साबित हो रहा है।

नवीनतम सूचना - टेली कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संप्रेषण के माध्यम से छात्र तथा अन्य सभी लोगों को उनके विषयों और रूचि के अनुसार नवीनतम सूचनऐं तुरंत ही प्राप्त हो जाती है।

तैयारी के साथ भागीदारी - टेली कॉन्फ्रेंसिंग में सभी सदस्य आमने-सामने बैठे होते हैं। यह मुख्यत: वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग में होता है।

जिसमें सभी सदस्य आमने-सामने बैठे रहते हैं और वह किसी भी प्रतियोगिता किसी भी मीटिंग में भाग लेने के लिए पूरी तैयारी के साथ आते हैं। तथा उन्हें स्वतंत्र रूप से बोलने की भी आजादी होती है।

दूर बैठे छात्र-छात्राओं की शिक्षा का माध्यम - ऑडियो और वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न स्थानों पर बैठे हुए सभी छात्र-छात्राओं को

एक ही समय पर जोड़ दिया जाता है तथा उन्हें एक ही निश्चित समय पर शिक्षित शिक्षकों के द्वारा शिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, तथा शिक्षा प्रदान की जाती है।

टेलिकॉन्फ्रेंसिंग की विशेषताएँ Features of teleconferencing

परस्पर क्रियाशील संप्रेषण - टेली कॉन्फ्रेंसिंग की महत्वपूर्ण विशेषता दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच संबंध स्थापित करना होता है। जिसके माध्यम से आप अपने अनुभव, विचार को एक दूसरे से आदान-प्रदान कर सकते हैं।

भिन्न भिन्न स्थान - टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर बैठे हुए व्यक्तियों को आसानी से एक समय पर जोड़ा जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक माध्यम - टेलिकॉन्फ्रेंसिंग इलेक्ट्रॉनिक माध्यम है। जिसमें स्मार्टफ़ोन, टेलीफोन तथा कंप्यूटर के साथ मजबूत इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।

विशेषज्ञ के साथ संपर्क - टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आप किसी भी विषय पर उस विशेषज्ञ से बातचीत कर सेकते है। किसी भी समस्या का समाधान कर सकते है।

तात्कालिक पृष्ठ पोषण - टेली कॉन्फ्रेंसिंग में इस सुविधा के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने विशेषज्ञों से बातचीत करते समय किसी भी विषय पर टिप्पणी कर सकता है, कमेंट कर सकता है तथा उसका रिप्लाई भी प्राप्त कर सकता है।

निष्कर्ष - दोस्तों इस लेख में आपने टेली कॉन्फ्रेंसिंग क्या है (What is Teleconfrencing) टेली कॉन्फ्रेंसिंग के प्रकार, टेली कॉन्फ्रेंसिंग का अर्थ तथा टेली कॉन्फ्रेंसिंग के विशेषताओं के साथ लाभ पढ़े। आशा करता हूँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है
  2. ई लाइब्रेरी क्या है इसके लाभ
  3. संचार किसे कहते हैं संपूर्ण जानकारी



0/Post a Comment/Comments

в